संसद का मानसून सत्र: 12 बिल पास, FCRA विधेयक JCP के पास; राज्यसभा में 37 घंटे 49 मिनट ही हुआ काम

संसद का मानसून सत्र भारी हंगामे और राजनीतिक गतिरोध के बीच गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया. 20 जुलाई को शुरू हुए इस सत्र के दौरान दोनों सदनों में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच गतिरोध बना रहा, जिससे संसदीय कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ. पूरे सत्र के दौरान लोकसभा में केवल 19 प्रतिशत और राज्यसभा की 39 प्रतिशत ही काम हो पाए.

सत्र के दौरान अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया. विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह के बयान और चर्चा की मांग पर अड़ा रहा, जिस पर अंत तक सहमति नहीं बन सकी.

12 बिल संसद से पास, FCRA विधेयक जेसीपी के पास भे दिया गया

  • संयुक्त समिति को भेजा गया FCRA विधेयक: विपक्षी दलों की आलोचना और सामाजिक संगठनों की मांग के बाद 'विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026' को विस्तृत समीक्षा के लिए संसद की संयुक्त समिति के पास भेज दिया गया.
  • परीक्षा सुधार विधेयक पारित: नीट पेपर लीक विवाद के बीच 29 जुलाई को दोनों सदनों ने 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी. इस पर लोकसभा में करीब 10 घंटे चर्चा हुई, जिसके दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
  • राष्ट्रगीत से जुड़ा विधेयक: विपक्ष के हंगामे के बीच 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' को भी पारित किया गया, जिसमें 'जन गण मन' की तर्ज पर 'वंदे मातरम' के गायन को भी अनिवार्य बनाने का प्रावधान है.

इन बिलों को मिली संसद से मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 विनियोग (संख्यांक 3) विधेयक, 2026 न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026 कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक, 2026 जन्म और मृत्यु का पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026

लोकसभा: एक भी दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

लोकसभा में पूरे सत्र के दौरान एक भी दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल सुचारू रूप से नहीं चल सका. केवल 28 और 29 जुलाई को ही सदन में सामान्य माहौल देखने को मिला.

राज्यसभा: 37 घंटे 49 मिनट ही हुआ काम

राज्यसभा (271वां सत्र) के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बताया कि सत्र के दौरान कुल 37 घंटे 49 मिनट ही कामकाज हो सका.

राज्यसभा में 285 तारांकित प्रश्नों में से केवल 16 पटल पर रखे गए

राज्यसभा में 285 तारांकित प्रश्नों में से केवल 16, शून्यकाल के 380 विषयों में से 52 और 380 विशेष उल्लेखों में से केवल 93 मुद्दे ही सदन के पटल पर रखे जा सके. अंतिम दिन 'खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा और इसे पारित करने के बाद दोपहर 12:05 बजे बैठक स्थगित कर दी गई.


ये भी पढ़ें: लोकसभा में हुआ 19% काम, लेकिन यह सबसे खराब प्रदर्शन नहीं; 2010 में सिर्फ 5% चली थी कार्यवाही


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >