Mob Attack in Delhi : गोमांस बेचने के शक में दुकान के मालिक को जमकर पीटा गया, DU के पास मचा हंगामा

Mob Attack in Delhi : नॉर्थ ईस्ट स्टोर नामक दुकान के मालिक के साथ मारपीट की गई है. दुकान के मालिक की पहचान चमन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि रात 9-10 बजे के आसपास उसकी पिटाई की गई.

Mob Attack in Delhi : बुधवार देर रात उत्तरी दिल्ली के विजय नगर इलाके में जमकर हंगामा हुआ. यहां गोमांस बेचने के शक में 44 वर्षीय एक किराना दुकानदार पर भीड़ ने हमला कर दिया. घटना दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के पास हुई जिसका वीडियो सामने अराया है. वीडियो में कुछ लोग “गोहत्यारों को गोली मारो” के नारे लगाते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही मांस के नमूने जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं. जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह गोमांस था या नहीं.

हिंदुस्तान टाइम्स ने मामले को लेकर खबर प्रकाशित की है. खबर के अनुसार, दुकान का नाम ‘नॉर्थ ईस्ट स्टोर’ है. दुकान के मालिक की पहचान चमन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने मामने को लेकर बताया कि रात 9 से 10 बजे के बीच दुकानदार को पीटा गया. उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शिकायत एक 15 वर्षीय लड़के ने की थी. गोमांस बेचने के शक में कुछ लोगों ने हमले को अंजाम दिया. हमले में चमन घायल हो गये जिनका इलाज किया जा रहा है.

15 वर्षीय किशोर ने की पुलिस में शिकायत

डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने मामले को लेकर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता 15 वर्षीय किशोर है जो उसी इलाके में रहता है जहां घटना हुई. सिंह ने बताया, “गाय का मांस बेचे जाने के संदेह में कुछ लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की. दुकानदार का इलाज चल रहा है. डीसीपी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने दुकान से 400 रुपये में एक किलो गाय का मांस खरीदा था. पुलिस ने कहा कि एसएफआई के सदस्यों सहित छात्र और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. डीसीपी सिंह ने कहा, “घटना के क्रम की पुष्टि करने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. इसके बाद जांच आगे बढ़ेगी”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >