मिजोरम राज्यसभा चुनाव: शाम 5 बजे से मतगणना, जेडपीएम और MNF के बीच मुकाबला

Mizoram Rajya Sabha Election: मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए सत्तारूढ़ ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट और विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट के बीच सीधा मुकाबला है. मतगणना शाम 5 बजे से शुरू की जाएगी. जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने अपने प्रवक्ता के. लालत्लुआंगकिमा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मिजो नेशनल फ्रंट ने अधिवक्ता और लेखक ज़ोथांसांगी हमार को मैदान में उतारा है.

Mizoram Rajya Sabha Election: मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार (18 जून) को मतदान हो रहा है. मिजोरम में एक सीट के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में हैं. सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने पार्टी प्रवक्ता के. लालतलुआंगकिमा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने वकील सहलेखिका जोथानसांगी ह्मार को चुनावी मैदान में उतारा है. मतगणना गुरुवार शाम 5 बजे से विधानसभा भवन में शुरू होगी.

विधानसभा में जेडपीएम के पास बहुमत

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम सबसे बड़ी पार्टी है और उसके 27 विधायक हैं. वहीं, एमएनएफ के पास 10 विधायक हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो विधायक हैं, जबकि कांग्रेस का एक विधायक विधानसभा में प्रतिनिधित्व करता है. संख्याबल के लिहाज से जेडपीएम की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, हालांकि विपक्ष ने चुनाव से पहले क्रॉस वोटिंग की संभावना का मुद्दा उठाया था.

भाजपा और कांग्रेस ने मतदान से बनाई दूरी

राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने मतदान से दूर रहने का फैसला किया. कांग्रेस विधायक सी. न्गुनलियांचुंगा ने कहा कि वह पार्टी आलाकमान के निर्देश के अनुसार मतदान नहीं करेंगे. वहीं, बीजेपी के मीडिया संयोजक जॉनी लालथानपुइया ने भी साफ कर दिया था कि पार्टी के दोनों विधायक राज्यसभा चुनाव के मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे.

शाम तक साफ होगी तस्वीर

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परिणाम का इंतजार है. शाम 5 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के साथ यह तय हो जाएगा कि मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर सत्तारूढ़ जेडपीएम के उम्मीदवार के. लालतलुआंगकिमा जीत हासिल करते हैं या फिर एमएनएफ उम्मीदवार जोथानसांगी ह्मार बाजी मारेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >