Delhi Fire: दिल्ली में दो अग्निकांड, 7 मासूम सहित 10 की मौत, न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल का मालिक फरार

Delhi Fire : दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने की वजह से 7 बच्चों की मौत हो गई है जबकि 5 बच्चे अन्य अस्पताल में भर्ती हैं. जानें अपडेट

दिल्ली के विवेक विहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 6 बच्चों की मौत हो गई है. दिल्ली अग्निशमन सेवा की ओर से बताया गया कि हादसे में कुल 12 बच्चों को बचाया गया, जिनमें से 7 की मौत हो गई. एक बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया था. 5 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में कल देर रात भीषण आग लग गई थी.

बताया जा रहा है कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को रात 11.32 बजे विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास, बेबी केयर सेंटर से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद नौ दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई. अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि बिल्डिंग से 12 नवजात शिशुओं को रेस्क्यू किया गया. दिल्ली फायर विभाग की मानें तो, बेबी केयर सेंटर 120 गज की बिल्डिंग में निर्मित था. पहले तल्ले से 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया जिसमें से 7 बच्चों की अस्पताल में मौत हो गई. आग किस वजह से लगी, इसके कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है.

Read Also : Rajkot Fire : क्या इस वजह से लगी आग? राजकोट के ‘गेम जोन’ में आग ने मचाया कोहराम, 27 की मौत

हॉस्पिटल का मालिक फरार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल का मालिक नवीन किची अभी भी फरार है, जो पश्चिम विहार में रहता है. मामले में धारा 336 और 304ए के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है.

आग लगने के बाद का वीडियो आया सामने

दिल्ली के विवेक विहार में आग लगने की वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितना भयावह रहा होगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि बिल्डिंग में आग लगी हुई है और दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश कर रही है.

कृष्णा नगर इलाके में आग, तीन की मौत

इधर, दिल्ली के कृष्णा नगर में आज तड़के करीब 2 बजे एक इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए. डीएफएस यूनिट द्वारा सात लोगों को सुरक्षित बचाया गया.

लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है. कारणों की जांच की जा रही है, लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक, बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से बच्चों की मौत होने की घटना को हृदय विदारक बताया है. इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त अभिभावकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है. राष्ट्रपति ने कहा कि मैं इस घटना में घायल हुए अन्य शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >