US विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अमेरिका फर्स्ट वीजा की घोषणा की, भारत को क्या होगा फायदा?

America First Visa: भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शनिवार को अमेरिका फर्स्ट वीजा की घोषणा की. इस घोषणा से भारतीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण फायदे होने की उम्मीद है.

America First Visa: नई दिल्ली में नए अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा- भारत, अमेरिका का अहम साझेदार है. उन्होंने कहा- भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए हम आने वाले महीनों में महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे.

अमेरिका फर्स्ट वीजा कार्यक्रम

अमेरिका फर्स्ट वीजा कार्यक्रम से भारतीय व्यापारियों, उद्यमियों (Entrepreneurs) और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स को होगा बड़ा फायदा होगा. अमेरिकी प्रशासन बिजनेस के सिलसिले में अमेरिका की यात्रा करने वाले भारतीयों के वीजा आवेदनों को प्राथमिकता देगा. उन्हें आसानी से वीजा मिल पाएगा. भारतीय प्रोफेशनल्स को अब लंबे इंतजार से राहत मिल सकती है और उनके वीजा जल्दी क्लियर होंगे.

आने वाले महीनों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूती मिलेगी

रुबियो ने घोषणा की कि अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से व्यावसायिक पेशेवरों को प्राथमिकता देने के लिए एक नई अमेरिका फर्स्ट वीजा शुरू कर रहा है. रुबियो ने कहा, यह हमारे और भारत के बीच की इस महत्वपूर्ण साझेदारी की आधारशिला है, जो बेहद महत्वपूर्ण है. यही कारण है कि मैं यहां यात्रा पर आया हूं. हमारा मानना ​​है कि आने वाले महीनों में, हम दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास और मजबूती के बारे में और भी रोमांचक और नई घोषणाएं करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता, मार्को रूबियो ने सौंपा ट्रंप का संदेश

ईरान ने ट्रंप को किया ट्रोल: हमशक्ल भैंसे का वीडियो शेयर कर लिखा- ‘पुअर थिंग’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >