Mann Ki Baat: 114वें मन की बात में PM मोदी ने कहा- आज का एपिसोड पुरानी यादों से जुड़ा

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 114वीं बार मन की बात कार्यकम को संबोधित कर रहे हैं.

Mann Ki Baat: मन की बात को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार. आज का यह एपिसोड मुझे भावुक कर देने वाला है. यह मुझे बहुत सारी पुरानी यादों से भर रहा है. इसकी वजह यह है कि मन की बात में हमारी इस यात्रा के 10 साल पूरे हो रहे हैं.”

मन की बात के 114वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा, “जब मैं मन की बात से जुड़ी हर घटना, हर पत्र को याद करता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं जनता जनार्दन के दर्शन कर रहा हूं, वो लोग जो मेरे लिए सर्वशक्तिमान की तरह हैं.”

जल संरक्षण बहुत जरूरी- PM Modi

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले कुछ हफ्तों से देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. बारिश का यह मौसम हमें याद दिलाता है कि ‘जल संरक्षण’ कितना महत्वपूर्ण है.”

पीएम मोदी ने कहा, “झांसी में कुछ महिलाओं ने घुरारी नदी को नया जीवन दिया है. ये महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और जल सहेली बनकर उन्होंने इस अभियान का नेतृत्व किया है.” PM मोदी ने आगे कहा, “मध्य प्रदेश के डिंडोरी के रायपुरा गांव में एक बड़े तालाब के निर्माण से भूजल स्तर काफी बढ़ गया है. इस गांव की महिलाओं को इसका लाभ मिला है.”

लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ वेस्ट टू वेल्थ मंत्र- PM Modi

PM Modi ने कहा, “स्वच्छ भारत मिशन’ की सफलता के कारण ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मंत्र लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. लोग रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल के बारे में बात करने लगे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >