Delhi Snooping Case: सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर BJP का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार की मांग करते हुए भाजपा कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए. उसके बाद पुलिस के साथ झटप भी हुई. फिर दिल्ली पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

‘फीडबैक यूनिट’ कथित जासूसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की. इधर दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है.

विरोध मार्च करते हुए बीजेपी समर्थक पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए

मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार की मांग करते हुए भाजपा कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए. उसके बाद पुलिस के साथ झटप भी हुई. फिर दिल्ली पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

सीबीआई को ‘जासूसी’ मामले में मनीष सिसोदिया को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से फीडबैक यूनिट द्वारा जासूसी से संबंधित मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तुरंत गिरफ्तार करने और इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका की जांच करने की मांग की. केंद्र द्वारा सीबीआई को अभियोजन की मंजूरी देकर सिसोदिया के खिलाफ एक नया मामला दर्ज करने का रास्ता साफ होने के बाद भाजपा की प्रतिक्रिया आई है.

Also Read: Manish Sisodia: जल्द सत्येंद्र जैन के साथ तिहाड़ जेल में होंगे मनीष सिसोदिया, CBI केस को मंजूरी पर बोली बीजेपी

गृह मंत्रालय ने सिसोदिया के खिलाफ CBI को केस दर्ज करने की मंजूरी दी

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय को अवगत कराया कि सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 की धारा 17 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी गई है.

केंद्र के फैसले पर गुस्से से लाल हुए सिसोदिया

इस कदम को लेकर केंद्र की आलोचना करते हुए सिसोदिया ने कहा कि पार्टी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, आप नेताओं के खिलाफ और ‘तुच्छ’ मामले दर्ज किए जाएंगे. सीबीआई ने कहा था कि उसने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित फीडबैक यूनिट ने कथित तौर पर राजनीतिक खुफिया जानकारी एकत्र की. एजेंसी ने सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की सिफारिश की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >