Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, फ्री ट्रैफिक मूवमेंट का विरोध, एक की मौत, 25 घायल

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है. फ्री ट्रैफिक मूवमेंट के विरोध के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है.

Manipur Violence: मणिपुर में आज यानी 8 मार्च से फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू हो गई है. लेकिन पहले ही दिन राज्य के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी. सुरक्षा बलों के साथ झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और 25 घायल हो गए हैं, जिसमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं.

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में भड़की हिंसा

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में कुकी समुदाय के प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों ने फ्री ट्रैफिक मूवमेंट का जोरदार विरोध किया. विरोध प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने जवानों पर पत्थरबाजी की जिससे कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

मणिपुर के कांगपोकपी में कर्फ्यू लागू

मणिपुर के कांगपोकपी में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है. प्रदर्शनकारियों ने फ्री ट्रैफिक मूवमेंट का विरोध करते हुए सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर फेंक दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है. कुकी समुदाय के लोगों ने फ्री ट्रैफिक मूवमेंट का विरोध करते हुए कहा, उनके इलाकों से मैतेई समुदाय के लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा.

भारी सुरक्षा के बीच फ्री ट्रैफिक मूवमेंट मणिपुर में शुरू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद मणिपुर में 8 मार्च से फ्री ट्रैफिक मूवमेंट शुरू हो गई. गृह मंत्री ने 1 मार्च को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद 8 मार्च से बिना रोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. साथ ही कहा था कि अगर फ्री ट्रैफिक मूवमेंट का कोई विरोध करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >