Mamata Banerjee on Presidential Election: विपक्षी दलों की बैठक में ममता को नहीं मिला राष्ट्रपति उम्मीदवार

Mamata Banerjee LIVE on Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए बुलायी गयी ममता बनर्जी की बैठक में किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी. तृणमूल सुप्रीमो ने शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा. 17 दलों की बैठक में किसी के नाम पर सहमति नहीं बन पायी.

Live Updates
11:55 PM. 15 Jun 22 6:25 PM. 15 Jun

राजनाथ सिंह ने ममता, मल्लिकार्जुन और अखिलेश यादव से बात की

रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनाथ सिंह ने आज विपक्ष के नेताओं से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा की. राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव से बात की और राष्ट्रपति चुनाव पर उनके विचार जाने. राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव पर हुई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक से पहले उपरोक्त नेताओं के साथ चर्चा की.

11:55 PM. 15 Jun 22 6:25 PM. 15 Jun

ऐसा उम्मीदवार देंगे जो संविधान की रक्षा कर सके

सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा कि हमने आज एक प्रस्ताव को स्वीकार किया, जिसमें कहा गया है कि विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में एक कॉमन कैंडिडेट होगा. एक ऐसा उम्मीदवार हम देंगे, जो संविधान की रक्षा कर सके और नरेंद्र मोदी सरकार को मनमानी करने से रोक सके. संविधान और भारत के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने से रोक सके.

11:55 PM. 15 Jun 22 6:25 PM. 15 Jun

एक उम्मीदवार पर सहमति बनायेंगे, हम फिर बैठक करेंगे

राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलायी गयी बैठक के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि बहुत सी पार्टियां आज एक साथ बैठी. हमने तय किया है कि एक उम्मीदवार पर सर्वसम्मति बने. सभी लोग हमारे उस उम्मीदवार को समर्थन देंगे. हम अन्य लोगों से भी बातचीत करेंगे. यह अच्छी शुरुआत है. कई महीनों के बाद हमलोग एक साथ बैठे. हम फिर बैठक करेंगे.

11:55 PM. 15 Jun 22 6:25 PM. 15 Jun

ममता बनर्जी की बैठक में बनी सहमति- विपक्ष का होगा एक उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ममता बनर्जी की ओर से बुलायी गयी बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि विपक्ष की ओर से एक सर्वसम्मत उम्मीदवार खड़ा किया जायेगा.

11:55 PM. 15 Jun 22 6:25 PM. 15 Jun

18 जुलाई को होना है राष्ट्रपति चुनाव

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है. अब तक किसी भी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गयी है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सहयोगी एवं विपक्षी दलों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है.

11:55 PM. 15 Jun 22 6:25 PM. 15 Jun

17 दलों के नेता ममता की बैठक में शामिल

राष्ट्रपति चुनाव पर विपक्षी दलों की रणनीति बनाने के लिए बुलायी गयी ममता बनर्जी की बैठक में 17 दलों के नेता शामिल हुए. जिन पार्टियों के नेता शामिल हुए उनमें तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम), सीपीआई एमएल, आरएसपी, शिव सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), समाजवादी पार्टी (एसपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) जनता दल सेक्युलर (जेडीएस), द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके), राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी), आईयूएमएल और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) शामिल हैं.

मुख्य बातें

Mamata Banerjee LIVE on Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए बुलायी गयी ममता बनर्जी की बैठक में किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी. तृणमूल सुप्रीमो ने शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा. 17 दलों की बैठक में किसी के नाम पर सहमति नहीं बन पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >