दिल्ली के CNG स्टेशन में जोरदार धमाका, ट्रक का गैस सिलेंडर फटा; 3 की मौत

दिल्ली के टिकरी कलां में एक CNG स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हुआ. एक ट्रक का गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Delhi CNG Blast: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG स्टेशन पर ट्रक का गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. पुलिस के मुताबिक, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले सभी फ्यूल स्टेशन के कर्मचारी बताए जा रहे हैं.

विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

पुलिस ने बताया कि हादसा CNG स्टेशन पर हुआ हुआ, जहां ट्रक का गैस सिलेंडर फट गया. विस्फोट तब हुआ जब ट्रक सीएनजी री-फीलिंग करा रहा था. खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है.

Also read : भारत ने फिलिस्तीन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, वेस्ट बैंक में नए अस्पताल का काम जल्द होगा शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >