‘खोदा पहाड़, निकली चुहिया, 2500 रुपये की जगह महिलाओं को मिली कमिटी’, महिला समृद्धि योजना पर आतिशी का हमला

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की बीजेपी सरकार ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को महिला समृद्धि योजना की सौगात दी है. अब इस पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का बयान सामने आया है. उन्होंने इसको लेकर बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

Mahila Samridhi Yojana: महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दिए जाने पर दिल्ली की विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने कहा, “पीएम मोदी ने अपनी एक रैली में वादा किया था कि 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे. आज वह दिन था, और दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही थीं. लेकिन, आज, भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया है कि यह पीएम मोदी की गारंटी नहीं बल्कि ‘जुमला’ था. पैसे देना तो दूर की बात है, महिलाओं को कोई योजना या पंजीकरण के लिए पोर्टल तक नहीं मिला. उन्हें 4 सदस्यीय समिति मिली.”

‘खोदा पहाड़, निकली चुहिया’

आतिशी ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए एक्स पर लिखा- दिल्ली चुनाव में मोदी जी ने वादा किया था- महिला दिवस पर दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 आएंगे. कहा था- ये “मोदी की गारंटी है!” आज 8 मार्च है, न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, सिर्फ 4 सदस्यीय कमिटी मिली. यानी खोदा पहाड़, निकली चुहिया. क्या यही थी मोदी जी की गारंटी? भाजपा की दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया कि मोदी जी की गारंटी जुमला थी, उन्होंने महिलाओं से झूठ बोला. भाजपा ने साबित कर दिया कि, ये बस शुरुआत है इनके संकल्प पत्र के सभी वादे भी ऐसे ही झूठे साबित होंगे.

बीजेपी सरकार ने पैसे के बजाय एक समिति दे दी : गोपाल राय

‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दिए जाने पर आप नेता गोपाल राय ने कहा, “महिलाएं इस दिन का इंतजार कर रही थीं क्योंकि भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि 8 मार्च को उनके खातों में पैसे जमा हो जाएंगे। हालांकि, भाजपा सरकार ने पैसे के बजाय एक समिति दे दी है. यह दर्शाता है कि भाजपा नेता वादा करते समय झूठ बोल रहे थे… मैं जेपी नड्डा को सुन रहा था – कि उन्होंने इस योजना के लिए 51000 करोड़ रुपये पास किए हैं – वह ऐसा नहीं कर सकते, यहां तक ​​कि दिल्ली कैबिनेट भी ऐसा नहीं कर सकती. इसे बजट प्रस्तुति के दौरान सदन में ही पारित किया जा सकता है.”

आप प्रवक्ता ने महिला समृद्धि योजना पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा

‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दिए जाने पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “आज कोई तारीख नहीं बताई गई. पहले कहा गया था कि 8 मार्च को महिलाओं को 2500 रुपए मिलेंगे, लेकिन आज सिर्फ घोषणा हुई है. अब कहा गया है कि नियम और शर्तें लागू होंगी, लेकिन वोट लेते समय ये नहीं बताया गया.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:  Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

कांग्रेस ने भी दिल्ली सरकार पर हमला बोला

‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दिए जाने पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, “आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 5100 करोड़ रुपये की महिला सम्मान योजना की घोषणा की. प्रधानमंत्री मोदी ने गारंटी दी थी कि 8 मार्च को दिल्ली की सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे. अब अगर हम 5100 करोड़ रुपये को 12 से विभाजित करते हैं, तो हर विधानसभा क्षेत्र में मुश्किल से 200-300 महिलाओं को मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने गारंटी दी थी कि दिल्ली की सभी महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे, लेकिन इस गारंटी के बाद, मुझे लगता है कि केवल 17000 महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा, जो दिल्ली के लोगों से सरासर झूठ है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >