दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेगा ₹2500, रेखा गुप्ता ने बताया पूरा प्रोसेस

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना के तहत मिलने वाले पैसे को लेकर मीडिया से बात की. इसमें उन्होंने कहा कि यह कोई एक दिन में पूरी होने वाली प्रक्रिया नहीं है. हमारी तरफ से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्दी ही कार्य पूरा हो जाएगा.

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए एक बयान दिया है. इसमें उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत मिलने वाले पैसों को लेकर बात की है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं बनी है जिसमें मेरे पास पैसे आते हों और मैं सीधा उनके अकाउंट में पैसे भेज दूं. आगे उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अभी हमें 2 महीने में इस कार्य को पूरा करने का कह रहे हैं, वे खुद इस कार्य को 3 सालों में भी पूरा नहीं कर पाए थे.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी चर्चा की गई है. हमारी सरकार ने इस बार के बजट में इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. जल्द ही सारी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर महिलाओं के अकाउंट में पैसे भेज दिए जाएंगे. उन्होंने भी कहा कि उनकी सरकार नहीं चाहती है कि कोई भी महिला जो इस योजना में पात्र है, वह किसी भी कारण से छूट जाए. इसलिए हर एक कार्य को निगरानी के साथ सभी नियमों का पालन करते हुए किया जा रहा है.

Mahila Samridhi Yojana की जानिए पूरी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले पैसे की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए बताया कि सबसे पहले इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी. जिसके बाद जरूरी नियम और शर्तों को तय किया जाएगा. इस काम के पूरा होने के बाद ऑनलाइन एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जिसके द्वारा महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए नाम रजिस्टर कर सकेंगी. जब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब एक जांच समिति सभी की जांच करेगी. इसके बाद सभी महिलाओं के अकाउंट में पैसे भेज दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े: Tahawwur Rana : बुलेटप्रूफ गाड़ी, SWAT कमांडो, तहव्वुर राणा की सुरक्षा में नहीं होगी कोई चूक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >