Maharashtra Vidhan Sabha Chunav : टूटने वाला है एमवीए गठबंधन? उद्धव ठाकरे को सताने लगी चिंता

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav : शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सीटों को लेकर एमवीए में सौदेबाजी को बातचीत टूटने के कगार तक नहीं पहुंचने दिया जाना चाहिए. जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav : महाराष्ट्र में विधानसभा के पहले क्या महाविकास आघाडी (एमवीए) टूट जाएगा? दरअसल, यह सवाल शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के एक बयान के बाद उठने लगे हैं. एमवीए के घटक दलों में सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच ठाकरे ने आगाह किया कि सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को बातचीत टूटने के कगार तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

उद्धव ठाकरे ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है और लोगों ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी एमवीए को सत्ता में लाने का फैसला किया है. एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं. सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए दलों के बीच बातचीत लंबा खिंचने के मद्देनजर आगाह करते हुए कहा कि सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को बातचीत टूटने के कगार तक पहुंचने से रोकना होगा.

Mumbai: ncp (sp) chief sharad pawar with shiv sena (ubt) chief uddhav thackeray and other leaders during the maha vikas aghadhi press conference

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं : संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने सीट बंटवारे की बातचीत में शामिल अपने पार्टी नेताओं से यह नहीं सुना है कि समझौता करने में कोई बड़ी समस्या है. एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है और शनिवार तक या अगले 2 से 3 दिनों में समझौता हो सकता है. ठाकरे की टिप्पणी उनके पार्टी सहयोगी संजय राउत द्वारा सीट बंटवारे पर बातचीत में देरी पर निराशा व्यक्त करने के बाद आई है. राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं.

Read Also: Maharashtra Politics : अजित पवार के कारण बीजेपी को महाराष्ट्र में लगा झटका

Shiv sena (ubt) leader uddhav thackeray

20 नवंबर को महाराष्ट्र में मतदान

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग है. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना की तारीख तय की गई है. इसके बाद साफ हो जाएगा कि प्रदेश में कौन सरकार बनाएगा.
(इनपुट पीटीआई )

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >