Maharashtra Politics: निकाय चुनाव में दिखेगा ठाकरे बंधुओं का जलवा, INDIA और MVA को तगड़ा झटका

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के साथ आने से महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. ठाकरे बंधुओं ने संयुक्त रूप से रैली का अन्य राजनीतिक पार्टियों को अंदर से हिला दिया है. ठाकरे बंधुओं ने हाथ मिलाते हुए बीजेपी को अपने निशाने पर लिया था, लेकिन अब दोनों की जोड़ी ने INDIA और MVA को भी तगड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है. इसका संकेत उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने दे दी है.

Maharashtra Politics: शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों के लिए INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन या महा विकास आघाडी (MVA) जैसी व्यवस्था की आवश्यकता नहीं है.

शिवसेना (UBT) और MNS साथ मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव

संजय राउत ने कहा, जनता का दबाव बढ़ रहा है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) आगामी स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ें. उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि चुनावों की घोषणा अभी बाकी है, इसलिए हम उचित समय पर निर्णय लेंगे.’’ राउत ने कहा, ‘‘मैंने यह नहीं कहा कि शिवसेना और मनसे मिलकर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रहे हैं. मैंने कहा कि जनता की ओर से शिवसेना और मनसे पर स्थानीय निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ने का दबाव और मांग है.’’

निकाय चुनावों के लिए ऐसे गठबंधनों की कोई आवश्यकता नहीं : संजय

संजय राउत ने कहा, ‘‘एमवीए को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों और ‘इंडिया’ गठबंधन को लोकसभा चुनावों के लिए बनाया गया था. निकाय चुनावों के लिए ऐसे गठबंधनों की कोई आवश्यकता नहीं है.’’ देश भर के लगभग 24 दल ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं जबकि MVA में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) शामिल हैं.

साल के आखिर में हो सकता है निकाय चुनाव

बृहन्मुंबई महानगरपालिका समेत महाराष्ट्र नगर निकायों के चुनाव इस साल के आखिर में होने की संभावना है. बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना का लगभग दो दशकों तक बीएमसी पर नियंत्रण रहा. शिवसेना 2022 में विभाजित हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >