‘ऑपरेशन टाइगर’ पर कांग्रेस का रिएक्शन, बोले प्रियांक खरगे- बीजेपी क्षेत्रीय दलों को करना चाहती है खत्म

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) में टूट की खबर पर कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है. बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि क्षेत्रीय दल बीजेपी के निशाने पर हैं.

बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने महाराष्ट्र में चल रहे ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी पहले किसी क्षेत्रीय दल के साथ गठबंधन करती है और फिर धीरे-धीरे उसी पार्टी को कमजोर कर अपने भीतर समेट लेती है. खरगे ने दावा किया कि ऐसा पहले शिवसेना, जेडीयू और हाल में टीएमसी के साथ देखने को मिला है, जबकि कर्नाटक में जेडी(एस) के साथ भी यही हो रहा है.

खरगे ने आरोप लगाया कि बीजेपी क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती है और इसके लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करती है. उन्होंने कहा कि सीबीआई, आयकर विभाग, ईडी और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल दबाव बनाने और राजनीतिक विरोधियों को कमजोर करने के लिए किया जाता है. उनके मुताबिक, बीजेपी का मकसद देश में क्षेत्रीय दलों की राजनीतिक ताकत को खत्म करना है.

यह भी पढ़ें : Maharashtra Politics: शिंदे की ताकत बढ़ी, उद्धव गुट के 6 सांसद आज बदल सकते हैं पाला

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. उद्धव ठाकरे को बड़ा राजनीतिक झटका लगने की संभावना जताई जा रही है. शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. ऐसा होने पर शिंदे गुट को दो-तिहाई बहुमत मिल जाएगा, जिससे दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता का खतरा काफी हद तक खत्म हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें : Shiv Sena Crisis: ठाकरे पर शिंदे का तंज- भेड़िया बाघ की खाल ओढ़ ले, तो भी बाघ नहीं बन सकता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >