Maharashtra Elections 2024: शिवसेना उद्धव गुट ने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, देखें सूची

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने तीन और उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार को कर दी.

Maharashtra Elections 2024: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, उसमें वर्सोवा, घाटकोपर पश्चिम और विलेपार्ले सीट शामिल हैं. इस तीनों सीटों में पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

उद्धव गुट की ताजा सूची इस प्रकार है

वर्सोवा – हरुन खान
घाटकोपर पश्चिम – संजय भालेराव
विलेपार्ले – संदिप नाईक

शिवसेना (यूबीटी) ने पहली सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बुधवार को जारी की थी. जिसमें पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को मध्य मुंबई में वर्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. आदित्य ठाकरे वर्ली से वर्तमान विधायक हैं. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना (यूबीटी) विपक्षी महा विकास आघाडी गठबंधन का पहला घटक दल है जिसने उम्मीदवारों की सूची पहले जारी की. युवा शिवसेना नेता एवं आदित्य ठाकरे के रिश्तेदार वरुण सरदेसाई शहर की बांद्रा (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने अपने अधिकतर विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया है जो 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे के साथ बने रहे. ठाणे की कोपरी-पंचपाखडी सीट पर, जहां से राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मैदान में हैं, शिवसेना (यूबीटी) ने केदार दीघे को मैदान में उतारा है. केदार दीघे दिवंगत नेता आनंद दीघे के रिश्तेदार हैं. आनंद दीघे को एकनाथ शिंदे का राजनीतिक गुरु माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >