Maharashtra Election: बैग की तलाशी पर भड़के उद्धव ठाकरे, पूछा- क्या मोदी और शाह की करेंगे जांच?

Maharashtra Election: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति गर्म है. सोमवार को शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे जबरदस्त गुस्से में नजर आए. उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने उनके बैग की तलाशी ली.

Maharashtra Election: शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को दावा किया कि चुनाव प्रचार के लिए जब वह यवतमाल पहुंचे तो सरकारी अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की. नाराज पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या निर्वाचन अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामान की भी जांच करेंगे?

वानी में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में रैली करने गए थे उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने यवतमाल के वानी में शिवसेना (UBT) उम्मीदवार संजय डेरकर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया. उसी दौरान उन्होंने अपने साथ घटी घटना के बारे में जानकारी दी. उद्धव ने कहा कि जब वह हेलीकॉप्टर से वानी पहुंचे तो कई सरकारी अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की.

लोकतंत्र में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह चुनाव अधिकारियों से नाराज नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने कहा, आप अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा. उन्होंने जानना चाहा कि क्या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार तथा देवेंद्र फडणवीस के बैग की जांच नहीं की जानी चाहिए? ठाकरे ने कहा, ये सब अनावश्यक कार्य हो रहे हैं, मैं इसे लोकतांत्रिक नहीं मानता, यह लोकतंत्र नहीं हो सकता. लोकतंत्र में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता. उन्होंने कहा कि अगर निर्वाचन अधिकारी उनके (सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के) बैग की जांच नहीं करते, तो शिवसेना (UBT) और विपक्षी एमवीए के कार्यकर्ता उनकी जांच करेंगे.

Also Read: Maharashtra Election: ‘बटोगे तो कटोगे’ नारे पर राजनीति गर्म, अशोक गहलोत ने बीजेपी पर बोला हमला

शिवसेना (UBT) ने जांच का वीडियो शेयर किया

शिवसेना (UBT) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो साझा किया जिसमें ठाकरे के बैग की जांच होती दिखती है. वीडियो में ठाकरे को अधिकारियों से पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या उन्होंने किसी अन्य नेता के बैग की जांच की है. ठाकरे को उनसे पूछते सुना जा सकता है कि क्या उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे, फडणवीस, अजित पवार, प्रधानमंत्री मोदी और शाह के बैग की जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >