Maharashtra Election 2024: MVA में सीट शेयरिंग की घोषणा, 85-85 सीट पर लड़ेगी कांग्रेस, उद्धव और शरद पवार की पार्टी

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर ‘महा विकास आघाडी’ (एमवीए) ने बुधवार को सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी.

Maharashtra Election 2024: कांग्रेस, NCP (SP) और शिवसेना (UBT) के गठबंधन ‘महा विकास आघाडी’ (MVA) ने बुधवार को महाराष्ट्र में 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की. हालांकि सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श अब भी जारी है.

बैठक के बाद क्या बोले संजय राउत?

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 20 नवंबर को होने वाले ‍‍विधानसभा चुनाव के लिए कुल 288 सीट में से 270 पर सहमति बन गई है. राउत ने कहा, हम समाजवादी पार्टी, पीडब्ल्यूपी, माकपा, भाकपा और ‘आप’ को शामिल करेंगे. शेष सीट के लिए अब भी चर्चा चल रही है. हम सौहार्दपूर्ण ढंग से 270 सीट पर सहमति पर पहुंचे हैं. महायुति सरकार को हराने के लिए एमवीए एकजुट है. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि बाकी सीट छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी जाएंगी.

Also Read: Maharashtra Assembly Election 2024: शिवसेना उद्धव गुट ने 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की, वर्ली से लड़ेंगे आदित्य ठाकरे

नाना पटोले का दावा महाराष्ट्र में बनेगी महा विकास अघाड़ी की सरकार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, हमने तय किया है कि कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी 18 सीटों पर हम समाजवादी पार्टी सहित अपने गठबंधन दलों से बात करेंगे और कल तक उन्हें मंजूरी मिल जाएगी. हम महा विकास अघाड़ी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और हम सरकार बनाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >