माफिया अतीक के आतंक वाले इलाके से गुजरे संन्यासियों का हुआ भव्य स्वागत, जानें महाकुंभ कब से होगा शुरू

Mahakumbh 2025 : वैदिक संस्कृति के ध्वज वाहक श्री शंभू पंचअग्नि अखाड़े का महाकुंभ क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया. हाथी, घोड़े और ऊंट में सवार संतों पर जगह-जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. माफिया अतीक के आतंक वाले इलाके से भी यात्रा गुजरी. यहां पुष्प वर्षा की गई.

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ नगर में भक्ति और अध्यात्म की धारा बहती नजर आ रही है. एक-एक करके महाकुंभ क्षेत्र में सनातन धर्म के सभी 13 अखाड़ों का प्रवेश हो रहा है. संन्यासियों के तीसरे अखाड़े श्री शंभू पंच दशनाम अग्नि अखाड़े ने बुधवार को छावनी क्षेत्र में प्रवेश किया. इस दौरान नजारा देखने लायक था. शहर के बीचों बीच से होकर गुजरी इस भव्य छावनी प्रवेश यात्रा का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया. माफिया अतीक के आतंक वाले इलाके में भी फूलों से स्वागत किया गया.

माफिया अतीक अहमद के क्षेत्र से गुजरी यात्रा में जमकर की गई पुष्प वर्षा

अग्नि अखाड़े की प्रवेश यात्रा का एक तिहाई रूट ऐसा था जो शहर पश्चिमी में आता है. यहां एक वक्त माफिया अतीक अहमद का आतंक नजर आता था. इस वजह से इस तरह की भव्य शोभा यात्राओं का आयोजन लोगों के लिए एक सपने की तरह होता था. यह यात्रा उस इलाके से गुजरी तो स्थानीय लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पूरे मार्ग को पाट दिया. स्थानीय नागरिक रघुनाथ साहू ने कहा, ”पूज्य संतो की इस भव्य यात्रा के दर्शन दशकों बाद हुए. योगी जी का शासन न होता तो यह पुण्य अवसर भी देखने को नहीं मिलता.”

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 : वह धार्मिक स्थल जिसका प्रभु श्री राम से है अटूट संबंध

Kumbh Mela 2025 Date : कब शुरू होगा महाकुंभ?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराग में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. महाकुंभ हिंदू धर्म का सबसे बड़ा उत्सव व मेला होता है, जिसमें दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं.

कब खत्म होगा महाकुंभ?

इस बार महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जा रहा है.

महाकुंभ में शाही स्नान की तारीख क्या है?

मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्‍या के दिन 29 जनवरी 2025
बसंत पंचमी के दिन 03 फरवरी 2025
माघी पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 : 44 वेबसाइट रडार पर, साइबर अपराधियों पर योगी के योद्धा की पैनी नजर

महाकुंभ मेले की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मेला क्षेत्र में इंटी करने से पहले तीन लेवल की चेकिंग होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >