बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा ने कहा- इतना भव्य महाकुंभ केवल योगी ही करवा सकते हैं

Mahakumbh 2025 : बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा ने महाकुंभ की तैयारियों को देखकर योगी सरकार की तारीफ की. तैयारियों को देखकर संजय मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार का दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुंभ का सपना साकार हो रहा है.

Mahakumbh 2025 : बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्र सोमवार को संगम की सैर पर थे. उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों को देखकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की और कहा- सुविधाओं के साथ इतना बड़ा मेला बसाना आसान काम नहीं है. यह काम केवल सीएम योगी ही कर सकते हैं. मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ की तैयारियों को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि योगी सरकार ने दिव्य,भव्य और सुरक्षित मेले के आयोजन का जो सपना देखा है वो साकार होने जा रहा है. अपनी विजिट के दौरान एक्टर ने रेत पर बस रहे तंबुओं के शहर का नजारा देखा. बोटिंग भी की.

संजय मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है जो सुरक्षा के साथ-साथ सेवा भी करने में जुटी हुई है. इससे महाकुंभ में आने वाला हर श्रद्धालु अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा. उन्होंने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की कि यह मेला सभी का है. इसे साफ और स्वच्छ बनाए रखना सिर्फ सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: पूर्ण , अर्ध और महाकुंभ में ये है अंतर, जानें यहां

कब से शुरू होगा महाकुंभ?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराग में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. महाकुंभ हिंदू धर्म का सबसे बड़ा उत्सव व मेला होता है, जिसमें दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं.

कब खत्म होगा महाकुंभ?

महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा.

महाकुंभ में शाही स्नान की तारीख क्या है?

-मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2025
-मौनी अमावस्‍या के दिन 29 जनवरी 2025
-बसंत पंचमी के दिन 03 फरवरी 2025
-माघी पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी 2025
-महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025

पूर्ण , अर्ध और महाकुंभ में क्या है अंतर?

अर्धकुंभ मेला हर 6 साल में लगता है. पूर्णकुंभ मेला हर 12 साल में लगता है. महाकुंभ मेला हर 144 साल में लगता है.

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 : जापान, स्पेन से विदेशी संत भी पहुंचे महाकुंभ, खूब कर रहे योगी की तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >