Madhya Pradesh: Highway पर काम कर रहे यूपी के मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 4 की मौत, 13 घायल

मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के जमुनिया गांव के पास राजमार्ग पर दर्जनभर मजदूर काम कर रहे थे. उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में कार में सवार पांच लोगों सहित कुल 13 लोग घायल हो गए.

मध्य प्रदेश से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने हाईवे पर काम कर रहे दर्जनों मजदूरों को रौंद डाला. जिसमें 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि इस हादसे में अब भी 8 मजदूर घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.

कार सवार 5 लोग भी घायल

बताया जा रहा है मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के जमुनिया गांव के पास राजमार्ग पर दर्जनभर मजदूर काम कर रहे थे. उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में कार में सवार पांच लोगों सहित कुल 13 लोग घायल हो गए.

Also Read: MP News: मध्य प्रदेश में मुस्लिम की दाढ़ी काटने पर बवाल, ओवैसी ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना

कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और रेलिंग ठीक कर रहे मजदूरों को रौंद डाला

एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को हुई जब कार चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और राजमार्ग पर रेलिंग ठीक करने का काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया. हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कार में सवार पांच लोगों सहित 13 अन्य घायल हो गये. उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों की हालत गंभीर है. रतलाम के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) हेमंत चौहान ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थे सभी मजदूर

मध्यप्रदेश में हाईवे पर कार की चपेट में आने वाले सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बताये जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सभी मजदूरों को एक ठेकेदार ने हाईवे पर काम में रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >