Look Back 2024 : लोकसभा में पस्त, विधानसभा चुनाव में मस्त, आखिर महाराष्ट्र में 5 महीने में ऐसा क्या किया महायुति ने

Look Back 2024 : लोकसभा चुनाव में पस्त होने वाली महायुति ने 5 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत लगा दी थी. पढ़ें इस संबंध में विस्तार से यहां.

Look Back 2024 : प्रभात खबर पर 2024 में हुई बड़ी घटनाओं की सीरीज Look Back 2024 चल रही है. इनमें से एक है महाराष्ट्र चुनाव है, जहां इस साल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हुए. आम चुनाव में जहां महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन ने कमाल किया, तो वहीं विधानसभा चुनाव में महायुति ने विरोधी दल की बोलती बंद कर दी.

बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिली. हालांकि यह इतना आसान नहीं थी. क्योंकि लोकसभा चुनाव में हार के बाद रणनीतिक सुधार किए गए. इस चुनाव अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसस) की सक्रिय भूमिका रही. इसके अलावा लाडकी बहिन योजना, महिला मतदान में वृद्धि और हिंदुत्व का ऐजेंडे ने महायुति की जीत में अहम भूमिका निभाई.

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में 5 महीने में ऐसा क्या किया?

  1. महायुति गठबंधन मदद आरएसस ने की.
  2. महिला मतदाताओं पर फोकस किया गया.
  3. स्थानीय नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया.
  4. चुनाव प्रचार के दौरान, बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसे नारे लगाए गए. इसका उद्देश्य स्पष्ट रूप से हिंदू एकता सुनिश्चित करना था. इससे बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा हुआ.
  5. महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सहायता की पेशकश करते हुए ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ पेश करना.
  6. बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने एमवीए के पक्ष में मुस्लिम वोटों के एकीकरण को भांपते हुए ‘वोट जिहाद’ और ‘वोटों का धर्मयुद्ध’ जैसा मुद्दा उठाया. इससे बीजेपी के वोटर एकजुट हुए.

Read Also : Maharashtra Cabinet Expansion: बीजेपी-NCP और शिवसेना के कितने विधायक बने मंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को मिली कितनी सीट?

लोकसभा चुनाव के सिर्फ पांच महीने बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को केवल नौ सीट मिलीं और महायुति का प्रदर्शन केवल 17 सीट तक सिमट कर रह गया था. राज्य से 48 सांसद चुने जाते हैं. इसके विपरीत विपक्षी महा विकास आघाडी को 30 सीट मिली थीं. इसके बाद से लोग कयास लगा रहे थे कि सूबे में इस बार बदलाव आएगा. एकनाथ शिंदे की सरकार गिर जाएगी, लेकिन विधानसभा चुनाव के रिजल्ट ने सबको चौंका दिया.

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को मिली कितनी सीट?

महाराष्ट्र में महायुति ने फिर से सरकार बना ली है. इस बार के विधानसभा चुनाव में महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई. बीजेपी ने 132, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महा विकास अघाड़ी 46 सीटों पर सिमट गया. शिवसेना (उद्धव) 20, कांग्रेस 16 और NCP (शरद पवार) के हिस्से केवल 10 सीटें आईं. 2 सीटें समाजवादी पार्टी ने जबकि 10 सीटें अन्य के खाते में गईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >