Lonavala waterfall mishap: तो भुशी बांध के झरने में बहने से बच जाता यूपी का परिवार, जानें कैसे

Lonavala waterfall mishap: पुणे के लोनावाला इलाके में भुशी बांध का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि एक परिवार पानी के बीच फंस गया और बह गया.

पुणे के लोनावाला इलाके में भुशी बांध के पास झरने के हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. झरने में बहे सभी पांच लोगों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए. 4 साल के लापता बच्चे का शव शाम को निकाला गया. पहाड़ी नदी में बह गया परिवार यूपी के बिजनौर का बताया जा रहा था. हादसा रविवार को हुआ. पानी के तेज बहाव के कारण एक महिला और चार बच्चों सहित 5 लोग बह गए.

Pune: five persons, including a woman, are feared drowned in a waterfall close to the backwater of bhushi dam in pune’s lonavala area

मानसून के आने के बाद भुशी बांध और समीपवर्ती पवाना बांध देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. इस दौरान बारिश के कारण बांध और झरने से दूर रहने की चेतावनी भी दी जाती है, लेकिन पर्यटक कई बार इस चेतावनी की अनदेखी करते हैं. यदि परिवार इस चेतावनी को नजरअंदाज नहीं करता तो हो सकता है यह घटना नहीं होती.

Five persons, including a woman, are feared drowned in a waterfall close to the backwater of bhushi dam in pune’s lonavala area

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि झरने के पास नौ से 10 लोग एक दूसरे को पकड़े हुए हैं, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण उनकी पकड़ ढीली होती गई. इसके बाद एक महिला, एक लड़की तथा एक लड़का पानी में बह गए.

Read Also : Bhushi Dam Tragedy: पिकनिक मनाने गया था परिवार, झरने में फिसलने से हुआ बड़ा हादसा

भुशी बांध के पास झरने में घूमने पहुंचे थे लोग

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पुणे में हडपसर के सैय्यद नगर के रहने वाले 16-17 लोग भुशी बांध के पास झरने में घूमने पहुंचे थे. इन्हीं में से 5 लोगों की जान गई है. भारी बारिश के कारण घटनास्थल पर जल स्तर बढ़ गया. इसके बाद वे एक पत्थर में फंस गए. धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ता गया और वे बह गए. लोनावला में हुए हादसे की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यूपी के बिजनौर में उनके गांव में भी मातम पसर गया है. परिवार के सदस्य घटना की सूचना के बाद पुणे के लिए रवाना हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >