Lok Sabha Result 2024: सपा के दो उम्मीदवार सबसे कम उम्र के बने सांसद, द्रमुक के बालू सबसे बुजुर्ग

Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. जिसमें एनडीए को 292 और इंडिया गठबंधन को 233 सीट मिली है. बीजेपी 240 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, तो कांग्रेस को 100 सीटों पर जीत मिली.

Lok Sabha Result 2024: समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार- पुष्पेंद्र सरोज और प्रिया सरोज- 25 साल की उम्र में सबसे कम आयु के लोकसभा सदस्य बने हैं. जबकि द्रमुक के टी आर बालू (82) सबसे बुजुर्ग सांसद बन गए हैं. अस्सी वर्ष से अधिक उम्र के 11 उम्मीदवारों और 25-30 वर्ष आयु वर्ग के 537 प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव लड़ा.

पुष्पेंद्र सरोज 509787 मत से जीते

सपा के उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज ने कौशाम्बी निर्वाचन क्षेत्र से धमाकेदार जीत दर्ज की. उन्हें कुल 509787 मत मिले और 103944 के अंतर से बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर को हराया. वहीं प्रिया सरोज ने मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से शानदार जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 451292 वोट मिले और 35850 वोट के अंतर से उन्होंने बीजेपी के भोलानाथ (बीपी सरोज) को हराया.

थालिकोट्टई राजुथेवर बालू, टीआर बालू सबसे बुजुर्ग सांसद

द्रमुक से छह बार सांसद थालिकोट्टई राजुथेवर बालू, टीआर बालू (82) लोकसभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य बन गए हैं. वह फिलहाल 487029 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं. श्रीपेरुमबुदुर सीट से उन्होंने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के जी प्रेमकुमार को हराया.

तमिलनाडु में डीएमके को 22 सीटों पर मिली जीत

तमिलनाडु में डीएमके को 22 सीटों पर जीत मिली है. वहीं कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली है. सीपीआई ने 2 सीट पर कब्जा किया. जबकि सीपीआईएम को भी दो सीटों पर जीत मिली. वीसीके ने भी दो सीटों पर जीत मिली, तो एमडीएमके को एक पर जीत मिली. तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटे हैं.

Also Read: Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: पीएम मोदी की वाराणसी में हैट्रिक, अजय राय को 152513 वोट से हराया, वोट अंतर में 3.19 लाख की कमी

Also Read: Odisha Assembly Elections Result: ओडिशा में बीजेपी को बहुमत, कांटाबंजी सीट से हारे सीएम नवीन पटनायक

Also Read: VIDEO: गांडेय में जीत के बाद कल्पना सोरेन ने जोड़े हाथ, सबसे पहले कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >