Lok Sabha Election 2024 : राहुल गांधी हैं 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक, जानें हलफनामे में क्या दी जानकारी

Lok Sabha Election 2024 : राहुल गांधी 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. इसकी जानकारी उन्होंने नामांकन के दौरान दी है. जानें और क्या बताया हलफनामे में

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर कई तरह की खबरें इन दिनों आ रही है. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को लेकर एक खबर आ रही है जो सुर्खियों में बनी हुई है. जी हां…राहुल गांधी ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उन्होंने एक विशाल रोड शो कर अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. कांग्रेस नेता ने नामांकन के दौरान कुछ निजी जानकारी दी है.

Wayanad: congress candidate rahul gandhi with party leaders priyanka gandhi

कितना पैसा है राहुल गांधी के पास

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हलफनामे में जो जानकारी दी है उसके अनुसार, पिछले पांच वर्षों में 6 करोड़ रुपये से अधिक की आय उनकी हुई है. कांग्रेस नेता 20.4 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. उनके खिलाफ 18 आपराधिक मामले लंबित हैं. इन 18 मामलों पर नजर डालें तो ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी के लिए गुजरात की एक अदालत द्वारा आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने का मामला भी शामिल है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. हलफनामे में जो बात कही गई है उसके अनुसार, 15 मार्च तक राहुल गांधी के पास 55,000 रुपये नकद थे और उनके दो बैंक खातों में 26,25,157 रुपये थे.

Also Read : Lok Sabha Elections 2024: वायनाड से राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन, रोड शो कर दिखाया दम, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

Wayanad: congress candidate rahul gandhi files his nomination

ये नेता पहुंचे राहुल गांधी के साथ

आपको बता दें कि राहुल गांधी सुबह हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक रोड शो किया. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ नजर आए. राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और बीजेपी पर जोरदार हमला किया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी राहुल गांधी के साथ नजर आए. राहुल ने वायनाड जिलाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा.

Wayanad: congress candidate rahul gandhi with supporters before filing his nomination papers

मतदान 26 अप्रैल को

उल्लेखनीय है कि केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होना है. नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए संयुक्त लोकतंत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग कलपेट्टा में एकत्र नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >