Lok Sabha Election 2024: 'राजा की आत्मा ईडी, सीबीआई और आईटी में..'I.N.D.I.A की रैली में गरजे राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया.

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होने कहा कि हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं. सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है. आत्मा राजा की आत्मा ईवीएम में है.राहुल ने कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग में है. महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ दी और मेरी मां से कहा कि सोनिया जी, मुझे शर्म आती है कि मुझमें इस शक्ति से लड़ने की ताकत नहीं है. मैं जेल नहीं जाना चाहता. हजारों लोगों को इस तरह की धमकी दी गई है.

शरद पवार ने की यह अपील

वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन को मौके पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महात्मा गांधी ने मुंबई से भारत छोड़ो का आह्वान किया था. मुंबई से ‘इंडिया’ के नेताओं को बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज ‘इंडिया’ गठबंधन को सत्ता से बीजेपी को उखाड़ फेंकने की कसम खानी चाहिए. वहीं, गठबंधन की रैली में शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब लोग एकजुट होते हैं, तो तानाशाही खत्म हो जाती है.

राहुल गांधी से डरती है बीजेपी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मंच से बोलते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राहुल गांधी के नाम में गांधी है और बीजेपी इससे डरती है. उन्होंने कहा कि यहां अलग-अलग विचारधारा वाले लोगों का जुटान देखें. यही है भारत. उन्होंने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जनता के पास संविधान का सबसे शक्तिशाली हथियार है और वह है वोट.

खरगे ने साधा केंद्र पर निशाना

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी जिस शक्ति की बात कर रहे थे मैं खुले तौर पर कहूंगा कि मोदीजी के पास आरएसएस और मनुवाद के रूप में यह शक्ति है. वे इस शक्ति का उपयोग करके हमें कुचलना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >