Lok Sabha Election 2024: एक लाख कैश, नौकरी में 50% कोटा... कांग्रेस ने की महिला न्याय गारंटी योजना की घोषणा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस वादे कर रही है. बुधवार को भी महिलाओं के लिए कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है. महिला न्याय गारंटी घोषणा के तहत कांग्रेस ने आधी आबादी से पांच बड़े वादे किए हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है. आधी आबादी को पूरी तरह साधने के लिए कांग्रेस ने महिला न्याय गारंटी योजना की घोषणा की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला न्याय गारंटी योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना, सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी का आरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को छात्रावास की सुविधा देने का वादा किया है. गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने पांच गारंटियों की घोषणा की थी. अब एक बार फिर कांग्रेस ने महिलाओं को साधने के लिए नई घोषणा का ऐलान किया है.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की पांच गारंटियां

सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने नारी शक्ति को मेरा प्रणाम लिखकर पोस्ट किया है कि कांग्रेस आपको पांच ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा.

महालक्ष्मी: सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए की गारंटी.
आधी आबादी, पूरा हक: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी.
शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी.
अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मंत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे.
सावित्री बाई फुले छात्रावास: देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर जिले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है. यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए समृद्धि का द्वार खोलने जा रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: आधी आबादी को साधने की कांग्रेस की कोशिश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कांग्रेस आज नारी न्याय गारंटी की घोषणा कर रही है. इसके तहत पार्टी देश में महिलाओं के लिए नया एजेंडा तय कर रही है. उन्होंने कहा कि नारी न्याय गारंटी के तहत कांग्रेस 5 घोषणाएं कर रही है. पहला, महालक्ष्मी गारंटी योजना.. इसके तहत हर गरीब परिवार की एक-एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी.  दूसरा, आधी आबादी पूरा हक.. इसके तहत केंद्र सरकार के स्तर पर होने वाली नई भर्तियों में आधे से ज्यादा पर महिलाओं का अधिकार होगा.  तीसरा, शक्ति का सम्मान- इसके तहत आंगनवाड़ी, आशा और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं की मासिक आय में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा. चौथा, अधिकार मैत्री… इसके तहत महिलाओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए हर पंचायत में एक पैरालीगल नियुक्त किया जाएगा. उनके अधिकार और उनकी मदद करें. पांचवां- सावित्रीबाई फुले छात्रावास… भारत सरकार जिला मुख्यालयों पर कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक छात्रावास का निर्माण करेगी. पूरे देश में इन छात्रावासों की संख्या दोगुनी की जाएगी.

Also Read: Haryana News: सीएम नायब सिंह ने हासिल किया विश्वास मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >