आज लोकसभा चुनाव हुए तो कौन मारेगा बाजी, ‍BJP की बनेगी सरकार या जीतेगा गठबंधन, जानिए सर्वे की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दल जोर शोर से तैयारी में जुटे हैं. चुनाव को लेकर देश के लोगों का मिजाज कैसा है इसे जानने के लिए इंडिया टुडे और सी वोटर ने एक सर्वे किया. लोगों से यह जानने की कोशिश की गई की अगर आज चुनाव होते हैं तो कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी.

Lok Sabha Election 2024: मिशन 2024 की तैयारी में राजनीतिक दल अभी से ही कमर कसने लगी है. सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी रणनीति बना रहा है. बीजेपी चुनाव में एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाने की कोशिश में तो विपक्ष सत्ता हासिल करने की दौड़ लगा रहा है. इस बीच इंडिया टुडे और सी वोटर ने सर्वे कराकर देश का मूड जानने की कोशिश की. इंडिया टुडे और सी वोटर ने सर्वे के जरिए यह जानने की कोशिश की है कि अगर आप देश में चुनाव होते हैं तो किसकी सरकार बनेगी.

इंडिया टुडे और सी वोटर के सर्वे में लोगों से चुनाव और राजनीतिक पार्टियों को लेकर कई सवाल पूछे गए. इसी कड़ी में लोगों से सवाल पूछे गए कि अगर आज ही चुनाव हुए तो किस पार्टी की सरकार बनेगी. इन सवालों के जवाब में सर्वे में शामिल लोगों ने एक बार फिर एनडीए के पक्ष में फैसला सुनाया. अधिकतर लोगों की राय एनडीए की ओर थी. सर्वे के अनुसार, आज चुनाव होते हैं तो बीजेपी एक बार फिर सरकार बना सकती है.

कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार, लेकिन सत्ता से दूर: इंडिया टुडे और सी वोटर के सर्वे में जो बात सामने आयी है उससे साफ है कि कांग्रेस का प्रदर्शन में सुधार हुआ है, लेकिन सत्ता हासिल करने से अभी भी भारत की सबसे पुरानी पार्टी काफी पीछे है. सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस अभी भी बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने में नाकाम है.

क्या हैं सर्वे के आंकड़े: इंडिया टुडे और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक लोकसभा की 543 सीटों के लिए आज चुनाव होता है तो एनडीए को 298 सीटें मिल सकती है. वहीं, यूपीए को 153 और अन्य दल के खाते में 92 सीटें जाएंगी. इस हिसाब से देखा जाये तो एनडीए को 43 फीसदी, यूपीए को 30 फीसदी और अन्य को 27 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है.

Also Read: Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का ताबड़तोड़ हमला, 11 लोगों की मौत

सर्वे में एनडीए को नुकसान: सर्वे की तुलना 2019 के चुनावी नतीजों से की जाए तो चौंकाने वाले आंकड़े आएंगे. सर्वे में एनडीए को 543 सीटों में से 298  सीटों पर जीत मिल रही है. वहीं, 2019 के चुनाव में एनडीए को 353 सीटें मिली थी जिसमें से अकेले बीजेपी के खाते में 303 सीटें आयी थीं. ऐसे में देखा जाये तो बीजेपी को सर्वे में कुछ सीटों का घाटा हुआ है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >