Lockdown Fact Check: दिल्ली में तीन महीने के लिए लॉकडाउन? जानें वायरल पोस्ट का सच

Lockdown Fact Check: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन लगने वाला है.

Lockdown Fact Check: दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में तीन महीने के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा. पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल किया जा रहा है. अगर वायरल पोस्ट की सच्चाई जाननी है, तो यह खबर आपके लिए है.

लॉकडाउन लगाए जाने वाले पोस्ट में क्या है खास

वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया है कि “आज रात 10 बजे से दिल्ली में लॉकडाउन होगा. आगे लिखा गया है कि यह लॉकडाउन पूरे 3 महीने का होगा.”

पीआईपीबी ने बताया वायरल पोस्ट का सच

दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर वायरल पोस्ट पर पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने काम किया. पीआईबी ने बताया, “एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में तीन महीने के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा. यह दावा फर्जी है.”

लॉकडाउन का एक और पोस्ट हुआ था वायरल

लॉकडाउन को लेकर एक और पोस्ट वायरल किया गया था. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ दावा किया गया था कि “भारत में HMPV वायरस के मामलों के मिलने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है.” इस दावे की भी पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की थी, जिसे पूरी तरह से फर्जी बताया था. साथ ही बताया था कि भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. HMPV के मामलों के बाद लॉकडाउन की खबरों से भ्रमित न हों.

यह भी पढ़ें: Fact Check: प्रकाश राज ने महाकुंभ में किया अमृत स्नान? वायरल तस्वीर देख भड़के एक्टर, बोले- अंजाम भुगतना पड़ेगा…

सनसनीखेज खबरों से रहें सावधान

पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने लोगों को जागरूक रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है. फर्जी पोस्ट के साथ पीआईबी ने लिखा, “ऐसी सनसनीखेज खबरों के झांसे में न आएं और केवल प्रमाणित जानकारी पर ही भरोसा करें.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >