दिल्ली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, इन 5 तस्वीरों से जानें हालात

दिल्ली NCR पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश की चपेट में है. भारत मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. अगले 48 घंटों में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

Delhi Rain : दिल्ली NCR और आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. भारत मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर रखा है. 9 जुलाई (गुरुवार) की बात करें तो बारिश के कहर से अभी दिल्ली वासियों को निजात नहीं मिलने वाली. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं भारी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है. बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी झलकियां नीचे दी गई तस्वीरों के जरिए देखी जा सकती हैं.

मजबूरन स्टोर कर रहे कई दिनों का राशन
पानी से लबालब भरी सड़कें
रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से निकलने को मजबूर लोग
सड़कों पर भरा पानी, व्यापारियों की बढ़ी परेशानी
ऑफिस आने-जाने के लिए भी मशक्कत करते लोग



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok Pathak

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >