प्रथम राष्ट्रपति चुनाव में 23 राज्यों के विधायकों ने किया था मतदान, इतना था एक सांसद के वोट का मूल्य

President Election 1952: इस चुनाव में कुल 5 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें एक महिला थी. थाट्टे लक्ष्मण गणेश 2,672 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. चौथे स्थान पर रहे हरि राम को 1,954 और कृष्णा कुमार चटर्जी को 533 वोट मिले थे. थाट्टे लक्ष्मण गणेश, हरि राम, कृष्णा कुमार चटर्जी की जमानत जब्त हो गयी.

President Election 1952: प्रथम राष्ट्रपति चुनाव वर्ष 1952 में संपन्न हुआ था. पहली बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के अलावा 23 राज्यों के विधायकों ने मतदान किया था. कुल 4,056 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति चुने गये थे. उन्हें 5,07,400 वोट मिले थे. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी केटी शाह को 92,827 वोट मिले थे.

5 उम्मीदवार थे मैदान में

इस चुनाव में कुल 5 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें एक महिला थी. थाट्टे लक्ष्मण गणेश 2,672 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. चौथे स्थान पर रहे हरि राम को 1,954 और कृष्णा कुमार चटर्जी को 533 वोट मिले थे. थाट्टे लक्ष्मण गणेश, हरि राम और कृष्णा कुमार चटर्जी की जमानत जब्त हो गयी थी.

Also Read: Special Story: राष्ट्रपति चुनाव में यूपी के बाद सबसे ज्यादा मूल्य इन राज्यों के विधायकों के वोट का
एक सांसद के वोट का मूल्य था 494

देश के पहले राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में संसद के प्रत्येक सदस्य के पास 494 वोट थे. राज्य विधानसभाओं के हर सदस्य के लिए मतों की संख्या अलग-अलग राज्यों की जनसंख्या के आधार पर अलग-अलग थी. उस वक्त भी उत्तर प्रदेश के विधायकों के वोट का मूल्य सबसे अधिक 143 था. कूर्ग राज्य के विधायकों के मत का मूल्य सिर्फ 7 था. वोट मूल्य की गणना वर्ष 1951 की जनगणना के आधार पर की गयी थी.

6 मई 1952 को करायी गयी थी मतगणना

संसद के सचिव एमएन कौल रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये गये थे. विभिन्न राज्य विधानसभाओं के सचिवों को सहायकर रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था. पहले राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 4 अप्रैल 1952 को जारी की गयी थी. 12 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किये गये. 14 अप्रैल को नामांकनों की समीक्षा की गयी. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 14 अप्रैल थी. 2 मई को दिन में 11 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ. 6 मई को मतगणना करायी गयी.

4 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीते डॉ राजेंद्र प्रसाद

डॉ राजेंद्र प्रसाद 4 लाख से अधिक मतों के विशाल अंतर से राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किये गये. उनके निर्वाचन की अधिसूचना 6 मई 1951 को ही जारी कर दी गयी. डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 13 मई 1952 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली और उसी दिन से कार्यभार संभाल लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >