मध्य प्रदेश में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव

लाठीचार्ज के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं. इस सिलसिले में उचित कानूनी कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी. जानें क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीती रात हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता पर दर्ज आपराधिक मामले को लेकर इंदौर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं पर हल्के बल का प्रयोग किया गया. जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. मामले को लेकर ADCP राजेश रघुवंशी ने कहा कि कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दी थी और पुलिस पर पथराव भी किया था. पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया. अब स्थिति सामान्य है. इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये. कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि इंदौर में एक व्यस्त चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. प्रदर्शनकारियों द्वारा शहर के पलासिया चौराहे पर प्रदर्शन करके पुलिस पर आरोप लगाया जा रहा था कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की शिकायत किये जाने पर इन व्यक्तियों की शह पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किये जा रहे हैं.

Also Read: मध्य प्रदेश: मोदी जी के पिताजी भी आना चाहें तो…कांग्रेस नेता के बयान पर मचा बवाल
प्रदर्शन के दौराना कैसा था नजारा

प्रदर्शन के दौरा वहां मौजूद लोगों की मानें तो बजरंग दल कार्यकर्ताओं के घंटे भर तक चले धरना-प्रदर्शन से चौराहे पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी जिससे ट्रैफिक जाम लग गया. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने मामले को लेकर मीडिया से बात की और कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता अचानक पलासिया चौराहे पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने लगे. इस वजह से ट्रैफिक जाम लगने लगा. पुलिस ने इन्हें समझाया. इसके बाद भी धरना-प्रदर्शन खत्म नहीं हो रहा था. हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का काम किया गया.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि लाठीचार्ज के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं. इस सिलसिले में उचित कानूनी कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >