Last video of Raja Raghuvanshi: राजा की हत्या से पहले की अंतिम झलक, सोनम संग पहाड़ी रास्तों पर चलते दिखे

Last video of Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी की हत्या के पहले का एक वीडियो सामने आया है. इसमें राजा को उनकी पत्नी सोनम के साथ ट्रैकिंग करते देखा जा सकता है. यूट्यूबर देवेंद्र सिंह ने इस वीडियो की जानकारी पुलिस को दी. इस वीडियो के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब पुलिस को राजा की मौत की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी.

Last video of Raja Raghuvanshi: इंदौर के नवविवाहित राजा और सोनम रघुवंशी से जुड़ी एक नई वीडियो क्लिप सामने आई है. बताया जा रहा है कि मेघालय के नोंगरियट गांव में रात गुजारने के बाद जब यह कपल डबल डेकर रूट ब्रिज से लौट रहा था, तब उन्हें एक यूट्यूबर ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. इससे पहले कपल का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है. अब यह नया वीडियो मेघालय पुलिस के लिए एक अहम सुराग साबित हो सकता है, जिससे हत्या के रहस्य से पर्दा उठाने में मदद मिल सकती है.

वीडियो क्लिप की सूचना देते यूट्यूबर देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह 23 मई को मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज घूमने गए थे, जहां वह अपने यूट्यूबर चैनल के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. घर आने के बाद जब वह हाल ही में वीडियो को देखने के लिए बैठे, तो उन्हें वीडियो में सुबह के 9 बजकर 45 मिनट की रिकॉर्डिंग में राजा और सोमन दिखाई देते हैं. सोनम और राजा इस वीडियो में मावलखियत गांव की ओर 3000 सीढ़ियां चढ़कर जाते नजर आ रहे हैं. देवेंद्र कहते हैं कि इस वीडियो में सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी है, जो शव के पास गिरा मिला था. उन्हें लगता है कि यह राजा का आखिरी वीडियो हो सकता है.

इसके अलावा, देवेंद्र ने दावा किया है कि उनके पास उस दिन का एक और वीडियो है, जिसमें तीन अन्य लोग नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह राजा और सोनम से 20 मिनट पहले ट्रैकिंग करते दिख रहे हैं. देवेंद्र ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके इस वीडियो से पुलिस को मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े: Air India Flight : एयर इंडिया के विमान में गड़बड़ी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट लौटी वापस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >