Lalu Yadav Funny Video: हमारे आने से पहले अंग्रेज भाग गए…, जब लालू की फनी स्पीच से सांसद हुए लोटपोट

Lalu Yadav Funny Video: RJD अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव भारतीय राजनीति में एक तेज तर्रार नेता और अपने फनी स्पीच के लिए फेमस हैं. 77 साल की उम्र में भी उनका जलवा कायम है. पिछले दिनों चुनावी रैली में लालू अपने पुराने अंदाज में नजर आए. जब उन्होंने ‘लागल–लागल झुलनिया में धक्का… बलम कलकत्ता चलो.' कहा तो कार्यकर्ताओं में हंसी और जोश उबाल मारने लगा. लालू भले ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं, लेकिन उनके पुराने वीडियो आज भी बड़े मजे से देखे और सुने जाते हैं. सोशल मीडिया में उनके पुराने वीडियो वायरल होते रहते हैं.

Lalu Yadav Funny Video: अपने हास्य अंदाज के लिए फेमस लालू प्रसाद यादव का एक पुराना वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो लोकसभा का है, जिसमें लालू प्रसाद यादव अपना स्पीच दे रहे थे. उनकी फनी स्पीच और अंदाज लोगों को खुद पसंद आ रहा है.

वायरल वीडियो में क्या बोल रहे लालू?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लालू कश्मीरी टोपी पहने दिख रहे हैं. जिसमें वो बोलते दिख रहे हैं कि उनके आने से पहले ही अंग्रेज भाग गए. लालू के फनी अंदाज पर पूरे सांसद में ठहाकों की गूंज सुनाई पड़ती है. अपनी स्पीच में लालू बोल रहे- “लालू यादव का जन्म हुआ 1948 में…हमारे आने के पहले अंग्रेज भाग गया…” इतना बोलकर लालू रुक गए और पूरे सदन में हंसी गूंज उठी. क्या पक्ष और क्या विपक्ष…सभी सांसद लालू की बातों पर हंसते नजर आये. कुछ देर बार लालू खुद भी हंसते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में लालू आगे कहते हैं, “वो तो पुराने खिलाड़ी हैं, केस ठोकवाने में.” इस पर भी नेताओं के ठहाके की आवाज सुनाई पड़ती है.

“पहले जैसा माहौल अब सदन में नहीं रहा”

लालू यादव के वीडियो को देखकर यूजर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोग उन्हें मिस कर रहे हैं. एक शख्स ने तो वीडियो में कमेंट किया, “पहले जैसा माहौल अब सदन में नहीं रहा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >