Ladli Behna Yojana : लाडकी बहिन योजना का लाभ लेने लगे पुरुष, मचा हंगामा

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का लाभ कुछ पुरुष भी उठा रहे हैं. एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि यह जांच होनी चाहिए कि स्कीम का लाभ लेने के लिए इन पुरुषों के नाम किसने दर्ज कराए. उन्होंने कहा, सरकार मामूली मामलों में भी सीबीआई या ईडी जांच कराती है. जानें अजीत पवार ने क्या दिया जवाब?

Ladli Behna Yojana : एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. इसके बाद राजनीति तेज हो गई है. उन्होंने दावा किया कि इस योजना के तहत लगभग 14,000 पुरुषों को गलत तरीके से लाभ मिला है. सुप्रिया सुले ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला दिया, और बताया कि अगस्त 2024 में शुरू की गई इस योजना के लाभार्थियों की सूची में 14 हजार पुरुष शामिल हैं. ऐसे लोगों को करीब 21 करोड़ रुपये वितरित किए गए. मामले पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दोषियों से पैसा वसूला जाएगा.

सीबीआई जांच होनी चाहिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की

सुप्रिया सुले ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान सुप्रिया सुले ने कहा कि यह जांच होना चाहिए कि स्कीम का लाभ लेने के लिए इन पुरुषों के नाम किसने दर्ज कराए. उन्होंने कहा कि सरकार छोटे से छोटे आरोपों पर भी सीबीआई या ईडी जांच करवाने लगती है, तो अब इस मामले में भी सीबीआई जांच का ऐलान किया जाना चाहिए. साथ ही सुले ने पूछा कि किन ठेकेदारों ने यह नामांकन किया. उन्होंने सत्ताधारी गठबंधन से तुरंत कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: अगर पाना है 1500 रुपये, तो फौरन ऐसे चेक करें लाडली बहना योजना में अपना नाम

अजीत पवार ने दिये सुले के सवाले के जवाब

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार का रिएक्शन मामले को लेकर आया है. उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए है. इसलिए किसी पुरुष को लाभार्थी सूची में शामिल करने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी पुरुष को योजना का लाभ मिला है, तो अब तक दी गई राशि उनसे वसूली जाएगी. यदि वे सहयोग नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार करेगी. पवार ने बताया कि लाभार्थियों की जांच के दौरान कुछ ऐसी महिलाएं भी पाई गईं जिन्हें नौकरी होने के बावजूद लाभ मिल रहा था. ऐसी महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >