Kumar Vishwas : घर का नाम 'रामायण', लक्ष्मी कोई और उठा ले गया, कुमार विश्वास के बयान के बाद मचा बवाल

Kumar Vishwas : कवि कुमार विश्वास ने कथित तौर पर बॉलिवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष किया है. एक्ट्रेस सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ शादी की है.

Kumar Vishwas : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान कवि कुमार विश्वास ने एक ऐसी बात कह दी जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. अपने बयान में कुमार विश्वास ने नाम लिए बिना कथित तौर पर बॉलिवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार पर कटाक्ष कर दिया. उन्होंने उनकी बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर तंज कसा और कहा, अपने बच्चों को रामायण पढ़ने की आदत डलवाइए. ऐसा न हो कि घर का नाम रामायण हो, और आपके घर की लक्ष्मी को कोई और ले जाए.

कवि कुमार विश्वास के दिए बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. इसे लेकर विश्वास के प्रति यूजर नाराजगी जता रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम ‘रामायण’ है. उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शादी की है. जैसाकि नाम से ही पता चल रहा है कि लड़का मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखता है.

भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराएं बच्चों को: कुमार विश्वास

मीडिया में जो खबर है उसके अनुसार, उत्तर प्रदेश के मेरठ में कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने कहा, ”अपने बच्चों को सीता जी की बहनों के बारे में बताएं. भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराएं. संकेत के माध्यम से एक बात कह रहा हूं, जो समझ जाएं वो ताली बजाएं.” आगे विश्वास ने कहा, ” ऐसा न हो जाए कि आपके घर का नाम तो ‘रामायण’ हो…आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और लेकर चला जाए.”

Read Also : अयोध्या पहुंचे कवि कुमार विश्वास का बड़ा बयान, कहा- पूरी हो रही है शताब्दियों की तपस्या

अरविंद केजरीवाल से मनमुटाव हो गया था कुमार विश्वास का

कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं. अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ साल 2014 में लोकसभा चुनाव भी वे लड़ चुके हैं. बाद में अरविंद केजरीवाल से मनमुटाव की वजह से उन्होंने पार्टी और राजनीति से दूरी बना ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >