Kolkata Law Student Assault: लॉ की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामले की जांच के लिए BJP की टीम गठित

Kolkata Law Student Assault : कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए बीजेपी ने अपनी जांच टीम गठित की है. जिसमें चार लोगों को शामिल किया गया है. टीम अपराध स्थल जाएगी और मामले की जांच करेगी और फिर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

Kolkata Law Student Assault : कोलकाता में लॉ की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर बीजेपी एक्शन में है. बीजेपी ने अपराध स्थल का दौरा करने, जांच करने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.

बीजेपी की जांच टीम में ये हैं शामिल

लॉ की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए बीजेपी ने जो जांच टीम गठित की है, उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी और सांसद बिप्लब देब और मनन मिश्रा हैं.

मुख्य आरोपी का विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा से किया गया सामूहिक दुष्कर्म

कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को संदेह है कि मुख्य आरोपी ने विवाह का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

वारदात पूर्व नियोजित थी या नहीं, पुलिस कर रही जांच

लॉ छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की योजना पूर्व नियोजित थी या नहीं, इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “घटनाक्रम को देखते हुए ऐसा लगता है कि मुख्य आरोपी का विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से इसकी पुष्टि हुई है.” अधिकारियों ने बताया कि युवती ने तीनों आरोपियों से कहा था कि उसका एक प्रेमी है और वह उसके साथ ‘खुश’ है तथा ‘उसे धोखा नहीं देगी’.

पीड़िता के माता-पिता के खिलाफ झूठे आरोप दर्ज कराने की मिली थी धमकी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तीनों ने छात्रा के प्रेमी को जान से मारने और मुख्य आरोपी का विरोध जारी रखने के लिए उसके (लड़की के) माता-पिता के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की धमकी दी.

25 जून की शाम को आरोपियों ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

मेडिकल जांच में लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ की प्रथम वर्ष की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 25 जून की शाम को संस्थान के एक पूर्व छात्र और दो वरिष्ठ छात्रों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया. तीनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसी दिन युवती की मेडिकल जांच भी कराई गई. छात्रा के शरीर में कई जगह चोटों के निशान हैं, साथ ही उसकी गर्दन के आसपास चोट के निशान भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >