Kolkata Law Student Assault : दुष्कर्म के आरोपी का संबंध TMC से, बीजेपी ने फोटो शेयर करके साधा निशाना

Kolkata Law Student Assault : बीजेपी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर ताजा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच संबंध हैं. बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए टीएमसी ने कहा कि मामले को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

Kolkata Law Student Assault : कोलकाता के कस्बा इलाके में साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा के साथ कॉलेज परिसर के अंदर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म और हत्या मामले के 10 महीने बाद हुई इस घटना ने पश्चिम बंगाल में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. बीजेपी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर एक बार फिर हमला बोला है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आरोपी और टीएमसी के शीर्ष नेताओं के बीच संबंध हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी और पार्टी के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य सहित टीएमसी नेताओं के साथ आरोपी मनोजीत मिश्रा की तस्वीरें शेयर कीं.

बीजेपी नेताओं ने आरोपी की तस्वीर टीएमसी नेताओं के साथ जारी की

बीजेपी नेता के भंडारी ने कहा, “एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार आरोपियों के साथ खड़ी दिख रही है! मनोजीत मिश्रा टीएमसी के सदस्य हैं.” “चाहे आरजी कर बलात्कार-हत्या का मामला हो या यह मामला, टीएमसी आरोपियों को बचाती दिख रही है.” बीजेपी ने राज्य सरकार पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया. मालवीय ने पूछा, “चुप्पी क्यों? वे किसे बचा रहे हैं?” उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी के शासन में बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है.”

मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा, “घृणित! कस्बा में कॉलेज छात्रा के साथ क्रूर सामूहिक दुष्कर्म  के मुख्य आरोपियों में से एक मनोजीत मिश्रा का टीएमसी के सबसे शक्तिशाली लोगों के साथ सीधा संबंध है.” उन्होंने टीएमसी नेताओं के साथ आरोपी की तस्वीर शेयर करते हुए टीएमसी पर करारा हमला किया.

बीजेपी पर भड़की टीएमसी

बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए टीएमसी नेता शशि पांजा ने अपराध की निंदा की और विपक्ष से मामले पर राजनीति नहीं करने को कहा. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पांजा ने कहा कि वह इस घटना से “व्यथित” हैं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच चल रही है. उन्होंने बीजेपी नेताओं द्वारा टीएमसी नेताओं के साथ एक आरोपी की तस्वीरें साझा करने का जिक्र किया और कहा, ‘’आपको घटना की निंदा करनी होगी. अब आप तस्वीरें दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >