किस CM के पास कितनी संपत्ति? जानिए सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री
Most Richest and Poorest CM: ADR और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक देश के 30 मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 1632 करोड़ रुपये से ज्यादा है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दो राज्य के सीएम के पास अरबों में संपत्ति है.
Most Richest and Poorest CM: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने शुक्रवार को 27 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की आय के बारे में रिपोर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट के तहत 30 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति औसतन संपत्ति 1632 करोड़ रुपए है. इस लिस्ट में दो सीएम ऐसे भी हैं, जो कि अरबों की संपत्ति के मालिक हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस सीएम के पास सबसे ज्यादा संपत्ति और किसके पास सबसे कम संपत्ति है. यह रिपोर्ट स्व-शपथपत्रों के आधार पर तैयार की गई है.
सबसे ज्यादा संपत्तियों वाले मुख्यमंत्री
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से सबसे ज्यादा अमीर सीएम के तौर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का नाम शुमार है. उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है. इसके अलावा, दूसरे नंबर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू का नाम है, उनके पास 332 करोड़ से ज्यादा और तीसरे नंबर पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का नाम दर्ज है. सिद्धारमैया के पास 51 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है.
सबसे कम संपत्तियों वाले सीएम
ADR की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे कम संपत्तियों वाले मुख्यमंत्री की लिस्ट में तीसरे नंबर पर केरल के सीएम पिनराई विजयन का नाम शुमार है, उनके पास 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला का नाम, जिनके पास 55 लाख से ज्यादा की संपत्ति है. इसके अलावा, सबसे कम संपत्तियों वाले सीएम के मामले में पहले नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम हैं, जिनके पास 15 लाख से ज्यादा की संपत्ति है. गौरतलब है कि यह रिपोर्ट चुनाव लड़ने से पहले दाखिल किए गए हलफनामों से तैयार किया गया है.
30 मुख्यमंत्रियों के पास कितनी संपत्ति
| क्र.सं. | राज्य | मुख्यमंत्री | कुल संपत्ति |
|---|---|---|---|
| 1 | आंध्र प्रदेश | एन. चंद्रबाबू नायडू | 9,31,83,70,656 |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | पेमा खांडू | 3,32,56,53,153 |
| 3 | कर्नाटक | सिद्धारमैया | 51,93,88,910 |
| 4 | नागालैंड | नेफियू रियो | 46,95,07,855 |
| 5 | मध्य प्रदेश | डॉ. मोहन यादव | 42,04,81,763 |
| 6 | पुदुचेरी | एन रंगास्वामी | 38,39,75,200 |
| 7 | तेलंगाना | अनुमुला रेवंत रेड्डी | 30,04,98,852 |
| 8 | झारखंड | हेमंत सोरेन | 25,33,87,953 |
| 9 | असम | हिमन्त बिश्व शर्मा | 17,27,65,162 |
| 10 | मेघालय | कॉनराड संगमा | 14,06,83,315 |
| 11 | त्रिपुरा | माणिक साहा | 13,90,29,020 |
| 12 | महाराष्ट्र | देवेंद्र गंगाधर फडणवीस | 13,27,47,728 |
| 13 | गोवा | डॉ. प्रमोद सावंत | 9,37,79,584 |
| 14 | तमिलनाडु | एमके स्टालिन | 8,88,75,339 |
| 15 | गुजरात | भूपेंद्र पटेल | 7,81,89,255 |
| 16 | हिमाचल प्रदेश | सुखविंदर सिंह | 7,81,89,255 |
| 17 | सिक्किम | प्रेम सिंह तमांग | 6,69,21,255 |
| 18 | हरियाणा | नायब सिंह | 5,80,52,714 |
| 19 | दिल्ली | रेखा गुप्ता | 5,31,34,981 |
| 20 | उत्तराखंड | पुष्कर सिंह धामी | 4,64,78,080 |
| 21 | मिजोरम | लालदुहावमा | 4,13,88,226 |
| 22 | छत्तीसगढ़ | विष्णु देव साय | 3,80,81,550 |
| 23 | ओडिशा | मोहन चरण माझी | 1,97,82,315 |
| 24 | पंजाब | भगवंत मान | 1,97,10,174 |
| 25 | बिहार | नीतीश कुमार | 1,64,82,719 |
| 26 | उत्तर प्रदेश | योगी आदित्यनाथ | 1,54,194,054 |
| 27 | राजस्थान | भजन लाल शर्मा | 1,46,56,666 |
| 28 | केरल | पिनराई विजयन | 1,18,75,766 |
| 29 | जम्मू एवं कश्मीर | उमर अब्दुल्ला | 55,24,430 |
| 30 | पश्चिम बंगाल | ममता बनर्जी | 15,38,029 |
