ये आदमी सठिया गया है…राहुल गांधी ने वोट चोरी का लगाया आरोप तो हरियाणा के मंत्री ने दिया करारा जवाब

Kishan Pal Bedi Attack Rahul Gandhi: हरियाणा के मंत्री किशन पाल बेदी ने वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा, “ये आदमी सठिया गया है… हर बार वो विरोधाभासी बयान देता है, और हर बार कोर्ट जाकर, फिर थूक के चाट के वापस आता है.”

Kishan Pal Bedi Attack Rahul Gandhi: हरियाणा के मंत्री किशन पाल बेदी ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा- “बिहार चुनाव में राहुल गांधी का कोई प्रभाव नहीं है. वो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देना चाहते हैं, वही व्यवस्था जिसने उनके परिवार से चार प्रधानमंत्री दिए और उन्हें सांसद बनाया. उनकी बहन और उनकी मां भी सांसद हैं. वो लोकतंत्र पर हमला करते हैं और विदेशी ताकतों के हाथों में खेलते हैं. वो गंभीरता से चुनाव नहीं लड़ेंगे. वो वोटों की चोरी का आरोप लगाते हैं.”

हम आराम से बैठकर वोट चुरा सकते थे और सरकार बना सकते थे : किशन पाल बेदी

हरियाणा के मंत्री किशन पाल बेदी ने आगे कहा- “प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, जेपी नड्डा, शिवराज चौहान, यूपी के सीएम योगी ने कितनी जनसभाएं कीं? हमारे 15 मुख्यमंत्री गांव-गांव और गली-गली घूम रहे हैं. नीतीश कुमार की पूरी पार्टी काम कर रही है. चिराग पासवान हर जगह जा रहे हैं. हमारे केंद्रीय नेता, सांसद, राज्यों के उप-मुख्यमंत्री, हमारे कैबिनेट मंत्री, सभी राज्य मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, हर विधानसभा में जाकर 20 दिनों से लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं… अगर वोट चोरी होती, तो हमें इतना पसीना क्यों बहाना पड़ता? हम आराम से बैठकर वोट चुरा सकते थे और सरकार बना सकते थे.”

राहुल गांधी सठिया गए हैं: किशन पाल बेदी

किशन पाल बेदी ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा- “ये आदमी सठिया गया है… हर बार, वो उलटा-सीधा बयान देता है, और हर बार कोर्ट जाकर, फिर थूक के चाट के वापस आता है… अगर नतीजे नहीं आए, तो वो भाग जाएगा और फिर से रोएगा. ये आदमी लोकतांत्रिक व्यवस्था को विफल करना चाहता है. ये जेनरेशन Z की बात करके नेपाल का उदाहरण पेश करना चाहता है. ये भारत है. राहुल को सरकार बनाने वाले मतदाताओं का अपमान करने की गलती नहीं करनी चाहिए.”

राहुल गांधी ने बिहार में भी वोट चोरी का लगाया आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के बाद अब बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने जेन जेड को आह्वान किया और कहा- बीजेपी और निर्वाचन आयोग के वोट चोरी करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए मुश्तैद रहें. हमने ऐसा सबूत दिया है कि भाजपा और निर्वाचन आयोग उसका कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >