PM मोदी की ड्रेस पर तंज कसने का मामला, सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बताया मेघालय की संस्कृति का अपमान

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि कीर्ति आजाद मेघालय की संस्कृति का अपमान कर रहे हैं. वो आदिवासी पोशाक का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी को तत्काल स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे उनके विचारों का समर्थन करते हैं.

पीएम मोदी की ड्रेस को लेकर टीएमसी नेता सह पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का ट्वीट मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले को लेकर असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि वे पूर्वोत्तर से वोट चाहते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि क्षेत्र की संस्कृति का सम्मान कैसे किया जाए. सरमा ने कहा कि यह मानसिकता खतरनाक है. आप पीएम मोदी से नफरत कर सकते हैं लेकिन दूसरी संस्थाओं और संस्कृतियों से नफरत करना गलत है. आप उस हद तक नहीं जा सकते.

मेघालय की संस्कृति का अपमान- हिमंत सरमा: असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि कीर्ति आजाद मेघालय की संस्कृति का अपमान कर रहे हैं.  वो आदिवासी पोशाक का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी को तत्काल स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे उनके विचारों का समर्थन करते हैं. सरमा ने कहा कि उनकी चुप्पी मौन समर्थन की राशि होगी और इस तरह लोगों द्वारा माफ नहीं की जाएगी.

पीएम मोदी की ड्रेस पर दिया था बयान: दरअसल, टीएमसी नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने पीएम मोदी की ड्रेस को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था. बता दें, हाल में ही मोदी ने मेघालय दौरे पर थे, उस समय पीएम मोदी ने वहां परंपरागत वेशभूषा पहनी थी. लेकिन इस पहनावे को लेकर टीएमसी नेता ने बयान दे दिया था. जिसको लेकर बीजेपी समेत असम के सीएम ने टीएमसी पर पलटवार किया. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे मेघालय के लोगों का अपमान कहा है.

क्या था कीर्ति आजाद का ट्वीट: टीएमसी नेता कीर्ति आजाद पीएम मोदी के विशेष पहनावे को लेकर एक विवादित ट्वीट कर दिया था. कीर्ति आजाद ने पीएम मोदी की ड्रेस के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि ‘न नर है न ही है ये नारी, केवल है ये फैशन का पुजारी’. हालांकि बीजेपी की ओर से इस बयान का पुरजोर विरोध किया था.

Also Read: इंडिगो की फ्लाइट में हाई वोल्टेज ड्रामा, यात्री और एयर होस्टेस में छिड़ गई तीखी बहस, वीडियो हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >