शादी से पहले उजड़ गया घर: यूक्रेन में जहाज पर हमले में 4 भारतीय समेत केरल के मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर मालवाहक जहाज MV Golden Leo पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई है. मरने वालों में केरल का 26 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी अखिल जोयन भी शामिल है, जिनकी सगाई कुछ दिन पहले ही हुई थी.

Russian missile Cargo ship attack : यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज MV Golden Leo पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों समेत 9 लोगों की मौत हो गई. जबकी इस हमले में एक भारतीय नागरिक गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी भी है. मृतक भारतीयों में एक की पहचान केरल में रहने वाले 26 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी अखिल जोयन के रूप में हुई है.

माता-पिता की इकलौती संतान थे अखिल जोयन

अखिल जोयन केरल के कासरगोड जिले के वेल्लारिकुंडु गांव के रहने वाले थे. उनके अलावा  वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. कुछ दिन पहले वो छुट्टी पर घर आए थे, जहां उनकी सगाई हुई थी और शादी की तैयारी चल रही थी. करीब एक महीने पहले ही वह दोबारा ड्यूटी पर लौटे थे.परिवार के मुताबिक, वह इस महीने के अंत तक इस जहाज की नौकरी छोड़कर दूसरी शिपिंग कंपनी में शामिल होने की योजना बना रहे थे. जानकारी के अनुसार, अखिल 19 साल की उम्र में चेन्नई से नॉटिकल साइंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मर्चेंट नेवी जॉइन की थी. वह पिछले छह वर्षों से इसी जहाज पर काम कर रहे थे. समुद्री सेवा के अलावा वह रस्साकशी (टग-ऑफ-वार) के अच्छे खिलाड़ी भी थे और फिंगर पुलिंग में विश्व रिकॉर्ड बना चुके थे.

केरल सरकार द्वारा हरसंभव मदद का निर्देश

परिजनों को इस हादसे की जानकारी उनकी कंपनी की ओर से भेजे गए ईमेल से मिली. फिलहाल परिवार विदेश मंत्रालय (MEA) और अन्य अधिकारियों के संपर्क में है. केरल सरकार भी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है. रिपोर्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के हावाले से बताया गया है कि अनिवासी केरलवासी मामलों के विभाग (NORKA) को रूसी दूतावास और विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का कहना है कि यूक्रेन तट के पास हुए हमले में मारे गए केरल के नाविक अखिल जोयन से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही उनके परिवार को हरसंभव मदद देने के लिए भी अधिकारियों को कहा गया है.

विदेश मंत्रालय ने की हमले की निंदा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, हमले के समय जहाज पर कुल 17 चालक दल के सदस्य मौजूद थे. इनमें चार भारतीयों की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है. भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि व्यावसायिक जहाजों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना बेहद निंदनीय है और इससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार व नौवहन की सुरक्षा प्रभावित होती है. गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण ब्लैक सी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा लगातार चुनौती बनी हुई है. ऐसे में व्यावसायिक जहाजों पर खतरा बढ़ गया है और MV Golden Leo पर हुआ हमला इसी बढ़ते जोखिम का एक और उदाहरण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें : संसद मार्च के लिए CJP ने क्यों चुनी 20 जुलाई की तारीख, जानिए मानसून सत्र को लेकर क्या है रणनीति?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >