मां ने 3 बच्चों को सूट–गाॅगल्स पहनाकर तैयार किया, फिर कर दी हत्या; अपनी जान भी दी

Kerala Vaduthala case : कोच्चि के एक दो मंजिला घर में अश्वथी नायर अपने तीन बच्चों और मां के साथ किराए पर रहती थी. शनिवार को जब उनके घर में सुबह से कोई हलचल नहीं हुई, तो मकान मालिक ने उत्सुकतावश उनके घर का दरवाजा खटखटाया, तो वह खुला हुआ था, उसने अंदर प्रवेश किया, तो उसकी हालत खराब हो गई है. अश्वथी नायर, उसकी मां और तीन बच्चे मृत अवस्था में पड़े हुए थे.

Kerala Vaduthala case :  केरल  के कोच्चि शहर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर पूरे समाज को शर्मसार कर दिया और यह सवाल भी छोड़ा है कि आखिर हम किस ओर जा रहे हैं. मनोवैज्ञानिक भूमिका सच्चर का का मानना है कि इंटरनेट और सिकुड़ते परिवार की वजह से आम भारतीय बहुत ही एकांकी जीवन जीता है, उसपर पैसे की तंगी से वह परेशान रहता है. पूरे परिवार द्वारा जान देने की घटनाएं इसी वजह से भारतीय समाज में बढ़ रही हैं.

एक ही परिवार के 5 लोग घर में मृत पाए गए

दि हिंदू अखबार में छपी खबर के अनुसार कोच्चि के वदुथला में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं, अपने किराए के मकान में मृत पाए गए हैं. इस केस में सुसाइड और मर्डर दोनों का ही एंगल नजर आ रहा है. मारे गए लोगों में एक महिला उनकी मां और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 14, 4 और दो साल बताई जा रही है.एर्नाकुलम टाउन नॉर्थ पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह सामने आई जब घर के अंदर से काफी समय तक कोई हलचल नहीं होने पर मकान मालिक को शक हुआ. उसने दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया, तो पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला. प्रारंभिक जांच में इसे हत्या और आत्महत्या (मर्डर-सुसाइड) का मामला माना जा रहा है. दोनों महिलाओं ने फांसी  लगाकर जान दी है.

चौंकाने वाला है घर का दृश्य

इस आत्महत्या और हत्या के केस में सबसे चौंकाने वाला पक्ष है घर के अंदर का दृश्य. पुलिस ने बताया है कि मृत लोगों में से एक महिला ने अच्छी साड़ी पहनी हुई है और काफी सजधज कर तैयार है. उसने अपने तीनों बच्चों को भी अच्छे से तैयार किया है. वे अच्छे कपड़े पहने हैं. बच्चों ने अच्छा सूट पहना है और गाॅगल्स लगाकर बिस्तर पर लेटे हुए हैं. तीन बच्चों में से दो बेड पर मिले हैं, जबकि बड़ा बच्चा दूसरे कमरे में फर्श पर चादर बिछाकर  लेटा हुआ है. शवों का इस हालात में बरामद होना कई अनसुलझे रहस्यों को जन्म दे रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार मृतक परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला बताया जा रहा है. वे कुछ महीनों से कोच्चि में रह रहे थे. जानकारी के अनुसार वे किसी सदस्य के इलाज के सिलसिले में यहां आए थे और पास के एक निजी अस्पताल से जुड़े हुए थे. मृतक महिलाओं की पहचान अश्वथी नायर (36) और उसकी मां श्रीकुमारी (58) के रूप में की गई है. 

महिलाओं ने पहले बच्चों को मारा और फिर आत्महत्या की

कोच्चि का यह केस असाधारण तरीके का है. इस केस की शुरुआती जांच में पुलिस ने यह शंका जताई है कि महिलाओं ने पहले तीनों बच्चों को अच्छे से तैयार करके उनकी हत्या की और फिर उन्हें बिस्तर पर लिटाकर खुद आत्महत्या कर ली. अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, आशंका है कि बच्चों को जहर देकर मारा गया है. यह दर्दनाक घटना समाज में बढ़ते मानसिक तनाव और मदद की जरूरत को उजागर करने वाली प्रतीत होती है.

ये भी पढ़ें : ईरान ने 4000 KM दूर अमेरिकी मिलिट्री बेस पर दागी मिसाइल, ट्रंप की उड़ाई नींद

कनाडा जा रहा एयर इंडिया का विमान, 7 घंटे हवा में रहने के बाद क्यों वापस दिल्ली लौटा?

ईरान युद्ध में भारत के पश्चिमी तट का इस्तेमाल करेगा अमेरिका? जानिए वायरल खबर की सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >