Kerala Local Body Elections: केरल नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत, 45 साल के वामपंथी शासन का अंत

Kerala Local Body Elections: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत हासिल की. राजग ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को शिकस्त देकर निगम पर लगातार 45 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत कर दिया.

Kerala Local Body Elections: तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्ड में से बीजेपी को 50 में, एलडीएफ को 29 में, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को 19 में और दो निर्दलीय को जीत मिली है. बीजेपी बहुमत हासिल करने से महज एक वार्ड दूर है. इसके अलावा, राजग ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के साथ कड़ी टक्कर के बाद पलक्कड़ नगरपालिका को बरकरार रखा और कांग्रेस को त्रिप्पुनिथुरा नगरपालिका में शिकस्त दी.

कोडुंगल्लूर नगरपालिका के 46 वार्डों में से भाजपा ने 18 पर जीत दर्ज की

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुरेश गोपी ने त्रिशूर सीट पर जीत दर्ज की थी. इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कोडुंगल्लूर नगरपालिका के 46 वार्डों में से भाजपा ने 18 पर, त्रिशूर निगम में आठ, गुरुवायूर और वडक्कनचेरी नगरपालिकाओं के दो-दो, कुन्नमकुलम नगरपालिका के सात, इरिंजलकुडा नगरपालिका के छह और चालकुडी नगरपालिका के एक वार्ड में जीत हासिल की है.

जिला पंचायत में बीजेपी का खाता नहीं खुला

भाजपा ने त्रिशूर जिले के प्रखंड पंचायतों के चार वार्ड में और ग्राम पंचायतों में 167 वार्ड जीत हासिल की लेकिन जिला पंचायत में खाता नहीं खोल सकी.

शबरिमला सोना मामले का बीजेपी को मिला फायदा

भाजपा ने कोल्लम निगम के 11 वार्ड, कोझिकोड निगम के 13 वार्ड, कन्नूर निगम के चार वार्ड और कोच्चि निगम के छह वार्ड में जीत दर्ज की और इन निगमों में वह तीसरे स्थान पर है. विश्लेषकों के मुताबिक, शबरिमला में सोना गबन मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का भाजपा को लाभ मिला और पार्टी को पत्तनामथिट्टा जिले में 142 ग्राम पंचायत वार्ड, छह प्रखंड पंचायत वार्ड और 21 नगरपालिका वार्ड जीतने में मदद की. पत्तनामथिट्टा में भगवान अयप्पा का मंदिर स्थित है.

2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हो सकता है फायदा

विश्लेषकों का मानना है कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मिली जीत से 2026 के विधानसभा चुनाव में विशेष रूप से राज्य की राजधानी में भाजपा की संभावनाओं को काफी बल मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >