Kerala Heavy Rain Warning: केरल में 19 जून तक होगी अत्यधिक भारी बारिश, स्कूल बंद

Kerala Heavy Rain Warning: केरल में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर जारी है. जिससे कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. हालांकि, किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन कई जिलों में मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है.

Kerala Heavy Rain Warning: मानसून के आगमन के साथ ही केरल में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 17 जून तक अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान लगाया है. आईएमडी ने केरल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कन्नूर के जिला कलेक्टर ने 16 जून को आंगनवाड़ी और ट्यूशन सेंटर सहित शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया है.

केरल में 19 जून तक होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 19 जून तक केरल, माहे और कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है. 16 जून को तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. 18 और 19 जून को केरल और माहे, 16 से 18 जून के दौरान कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

भारी बारिश को देखते हुए लोगों को किया गया अलर्ट

तिरुवनंतपुरम में लगातार भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने नेय्यार बांध से नदी में जल छोड़ने की योजना के बारे में लोगों को सतर्क किया है. नेय्यार बांध के चारों शटर 20 सेंटीमीटर तक उठा दिया गया. इससे पहले नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >