किसने कांग्रेस को कह दिया बीजेपी की बी टीम, भड़के झारखंड के सांसद सुखदेव भगत

Kerala Election : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 21 मार्च को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कहीं न कहीं बीजेपी की “बी टीम” की तरह काम कर रही है. इसके बाद कांग्रेस भड़क गई है.

Kerala Election : कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केरल के सीएम पिनराई विजयन के बयान पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि यह तो आज का सबसे बड़ा मजाक है. राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो खुलकर RSS और बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं. ऐसे में उनके ऊपर इस तरह के आरोप लगाना पूरी तरह हास्यास्पद है. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के बयान का कोई मतलब नहीं है. यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए झारखंड के लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने यह बात कही. इसका वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है. देखें वीडियो.

केरल के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

विजयन ने यह आरोप न्यूज एजेंसी पीटीआई के इंटरव्यू के दौरान लगाया. राहुल गांधी ने हाल में कहा था कि देश में केंद्रीय एजेंसियां केरल के मुख्यमंत्री को छोड़कर बाकी विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई कर रही हैं. इस पर सवाल पूछे जाने पर सीएम पिनराई विजयन ने पलटवार किया. उन्होंने कांग्रेस व राहुल गांधी पर बीजेपी की “बी टीम” की तरह काम करने का आरोप लगा दिया.

यह भी पढ़ें : टिकट बंटवारे से राहुल गांधी नाराज? रात में बुलाई गई बैठक

सीएम विजयन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह केरल के साथ कई मुद्दों पर (खासकर वायनाड पुनर्वास के मामले में) ठीक व्यवहार नहीं कर रहा है. मदद भी पर्याप्त नहीं दे रहा. उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के उस बयान को भी “बेतुका” बताया, जिसमें कहा गया था कि केंद्र ने राज्य की काफी मदद की है.

यह भी पढ़ें : केरल चुनाव: BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को टिकट, देखें पूरी सूची

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >