Kerala Influenza Outbreak: केरल में इस बीमारी का प्रकोप, हरकत में स्वास्थ्य विभाग- 7 सदस्यीय टीम तैनात

केरल में इस समय एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमारी का जायजा लेने के लिए राज्य में एक उच्च स्तरीय टीम को तैनात किया है. जन स्वास्थ्य उपायों, प्रबंधन दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के संदर्भ में राज्य के स्वास्थ्य विभागों की भी सहायता करेगी.

कोरोना वायरस के प्रकोप से देश अभी पूरी तरह से उबर भी नहीं पाया है और केरल में एक अन्य बीमारी ने तबाही मचाकर रख दिया है. स्थिति ऐसी हो गयी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को अपनी टीम जांच के लिए तैनात करना पड़ा है.

केरल में एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रकोप

दरअसल केरल में इस समय एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमारी का जायजा लेने के लिए राज्य में एक उच्च स्तरीय टीम को तैनात किया है.

Also Read: New Covid Variants: भारत में कोविड के नए वैरिएंट का खौफ, डॉक्टर बोले- कई म्यूटेशन से गुजरेगा कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम में ये हैं शामिल

स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम प्रकोप की विस्तार से जांच करेगी और सिफारिशों के साथ एक रिपोर्ट पेश करेगी. केरल की सात सदस्यीय केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय क्षय रोग और श्वसन रोग संस्थान, नयी दिल्ली; राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, नयी दिल्ली; राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान, चेन्नई; और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नयी दिल्ली के विशेषज्ञ शामिल हैं.

Also Read: Coronavirus News: वायु प्रदूषण से 30 फीसदी बढ़ जाता है कोरोना वायरस का खतरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बत्तखों में एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप, 20 हजार पक्षियों को मारने का चलाया जा रहा अभियान

बयान में कहा गया है कि टीम राज्य द्वारा बताए जा रहे एवियन इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य उपायों, प्रबंधन दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के संदर्भ में राज्य के स्वास्थ्य विभागों की भी सहायता करेगी. केरल के अलाप्पुझा जिले में बत्तखों के बीच एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि के साथ, अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए हरिपद नगर पालिका के वझुथनम वार्ड में 20,000 से अधिक पक्षियों को मारने के लिए अभियान शुरू किया. भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में हाल में नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >