Karur Stampede Video : उठ जाओ, अपनों के शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे परिजन

Karur Stampede Video : करूर में भगदड़ शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे तब मची जब टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. दोपहर से ही बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने और एक झलक पाने के लिए वहां इकट्ठा हो चुके थे. भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद जो वीडियो सामने आ रहे हैं वे काफी दर्दनाक हैं.

Karur Stampede Video : TVK प्रमुख और एक्टर से राजनेता बने विजय की रैली के दौरान भारी भीड़ उमड़ी जिससे भगदड़ बच गई. इस भगदड़ में 39 लोगों की जान चली गई. इसके बाद अस्पताल से मृतकों के शव बाहर आने लगे जिसे देख परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल हो गया. एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–करूर भगदड़ की घटना में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवारों को सौंपते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का यह दृश्य है. 

पोस्टमार्टम के बाद का वीडियो आया

न्यूज एजेंसी एएनआई ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें नजर आ रहा है कि शव को देखते ही दहाड़ मारकर परिजन रो रहे हैं. अपनों के शव देखकर परिजन अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वे कह रहे हों–उठ जाओ…कहां चले गए.

यह भी पढ़ें : Karur Rally Stampede : 39 की मौत, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

भगदड़ को लेकर एक्टर विजय ने क्या कहा

टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने कहा कि भगदड़ में हुई मौतों से उनका दिल टूट गया और वे असहनीय दुःख में हैं. उन्होंने शोक व्यक्त किया और अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की, ताकि वे जल्दी अपने परिवार के पास लौट सकें. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के अनुसार, टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय के कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Stampede: अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 29 लोगों की मौत की आशंका, पीएम ने जताया दुख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >