कर्नाटक चुनाव: हक्की-पिक्की जनजाति के लोगों ने PM Modi से की 'मन की बात', बोले- डबल इंजन वाला है तो चिंता कैसी

हक्की-पिक्की जनजाति समुदाय के लोगों ने सूडान से समय पर और सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए सक्रिय कदमों के लिए प्रधानमंत्री को बहुत धन्यवाद दिया. बताया सूडान में उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना किया. उन्होंने कहा, सरकार की कोशिश के कारण उन्हें एक खरोंच भी नहीं आयी.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जनसभा और रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हक्की पिक्की जनजाति के सदस्यों के साथ शिवमोग्गा में बातचीत की. जिन्हें ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से निकाला गया था.

हक्की-पिक्की समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

हक्की-पिक्की जनजाति समुदाय के लोगों ने सूडान से समय पर और सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए सक्रिय कदमों के लिए प्रधानमंत्री को बहुत धन्यवाद दिया. बताया सूडान में उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना किया. उन्होंने कहा, सरकार की कोशिश के कारण उन्हें एक खरोंच भी नहीं आयी. और यह सब प्रधानमंत्री के प्रयासों के कारण हुआ. उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिल में उन्हें लगता है कि वह डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की ताकत का प्रतिनिधित्व करते हैं.

तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तबतक नहीं सोता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हक्की पिक्की जनजातियों के साथ बातचीत में कहा, पूरी दुनिया में अगर कोई भारतीय किसी भी तरह की मुश्किल में है, तो सरकार तब तक चैन से नहीं बैठती, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता. उन्होंने कहा, वह खुद रातभर नहीं सो पाते हैं, जबतक कोई भी भारतीय मुश्किल में फंसा हो.

Also Read: कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज, डिलीवरी बॉय के साथ की स्कूटी की सवारी, देखें वीडियो

सभी की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने चुपचाप काम किया : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कुछ राजनेताओं ने इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश की. हमारी चिंता यह थी कि अगर वे यह उजागर करते हैं कि भारतीय कहां छिपे हैं, तो उन्हें बड़ा खतरा हो सकता है. इसलिए सरकार ने सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुपचाप काम किया. पीएम मोदी ने उनसे कहा, मुसीबत में पड़े लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए.

हिंसाग्रस्त सूडान से 3862 लोगों को बाहर निकाला गया

गौरतलब है कि सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच भड़की हिंसा में हजारों लोगों की मौत हो गयी. जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय भी फंसे थे. लेकिन भारत सरकार ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया. जिसके तहत सूडान से 3,862 लोगों को बचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >