Petrol Diesel Prices: कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की खबर से बवाल, सोमवार को बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

Petrol Diesel Prices: कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपये की बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि कर्नाटक सरकार ने शनिवार को ईंधन पर बिक्री कर बढ़ा दिया.

Petrol Diesel Prices: कर्नाटक सरकार ने शनिवार को ईंधन पर बिक्री कर बढ़ा दिया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में पेट्रोल अब तीन रुपये और डीजल 3.5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा. वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने पेट्रोल पर बिक्री कर में 3.92 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत कर दिया है. वहीं, डीजल पर 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 14.34 से बढ़कर 18.44 प्रतिशत हो गई है. अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी. यह फैसला लोकसभा चुनाव नतीजों के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें राजग को कर्नाटक की 28 में से 19 सीटें मिलीं, जिसमें भाजपा ने 17 और जद(एस) ने दो सीटें जीतीं. राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने नौ सीटें जीती हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की खबर से बवाल, बीजेपी बोली- कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हुआ

कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की खबर पर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा उजागर हो गया है. कांग्रेस पार्टी कहती है कि देश में महंगाई है और फिर कांग्रेस पार्टी और उनकी अपनी राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाती हैं. कर्नाटक में, उन्होंने किसान विरोधी, आम आदमी विरोधी आदेश, फतवा, जजिया कर पारित किया है और उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये और 3.05 रुपये की वृद्धि की है. उन्होंने अपनी योजनाओं के कारण कर्नाटक को दिवालिया बना दिया है. आज, एक बात बहुत स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी केवल आम आदमी के पैसे को लूटना और छीनना चाहती है. उनकी मूर्खतापूर्ण नीतियों के कारण, इस प्रकार के कर लगाए जा रहे हैं और उन्हें हमें बताना चाहिए कि राहुल गांधी जिन्होंने कहा था कि खटाखट-खटाखट 1 लाख रुपये खातों में जमा किए जाएंगे, क्या वे अब कर्नाटक और हिमाचल में महिलाओं के बैंक खातों में पैसा जमा करेंगे?

सोमवार को विरोध प्रदर्शन करेगी बीजेपी

पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की खबर के बीच कर्नाटक भाजपा नेता बीवाई विजयेंद्र ने कहा, कर्नाटक कांग्रेस सरकार गारंटी योजनाओं के बारे में बहुत बात कर रही है. लेकिन, राज्य की स्थिति ऐसी है कि राज्य चलाने के लिए पर्याप्त धन नहीं हैं. राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने का जो निर्णय लिया है, भाजपा मुख्यमंत्री से इस निर्णय को वापस लेने की मांग करती है. सोमवार को हम पूरे कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं.

Also Read: Uttarakhand Accident: अलकनंदा नदी में टैंपो ट्रैवलर गिरा, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई, PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >